
Ujjain,Municipal Corporation,preparation,fines,action plan,
छिंदवाड़ा. शादी समारोह में अब डिस्पोजल का उपयोग बंद होगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत नगर निगम ने थ्री-आर के कॉन्सेप्ट में कचरे को कम करने के लिए रिडियूज को ध्यान में रखते हुए डिस्पोजल फ्री शहर की परिकल्पना की है। इस पर मैरिज लॉन संचालकों ने अपनी सहमति दी है। इसके साथ ही हर वार्ड में क्रॉकरी बैंक बनाने की पहल की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त इच्छित गढ़पाले ने निगम सभागृह में शुक्रवार को शहर के सभी मैरिज लॉन और होटल संचालकों के साथ चर्चा कर शादियों और अन्य अवसरों पर मैरिज लॉन में उपयोग होने वाले सभी प्रकार के डिस्पोजल को बंद करने की बात की। इस विचार को सभी मैरिज लॉन संचालकों ने सहर्ष स्वीकार कर डिस्पोजल के उपयोग नहीं करने पर अपनी सहमति प्रदान की। केटरर्स द्वारा उपलब्ध कराए गए डिस्पोजल का उपयोग भी लॉन संचालक नहीं कर करेंगे। यदि केटरर्स अन्य किसी परिसर में डिस्पोजल का प्रयोग करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पांच हजार जमा करने पर उठाएंगे कचरा
बैठक में रोजाना सभी मैरिज लॉन का कचरा निगम की विशेष गाड़ी द्वारा उठाए जाने का निर्णय लिया गया जिसमें लॉन संचालकों द्वारा यह निर्धारित किया गया कि वह निगम में पांच हजार रुपए जमा कराएंगे एवं उनके लॉन से कचरा निगम द्वारा उठवाया जाएगा। आयुक्त ने आम नागरिकों से घरों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, बाजार जाते समय साथ में एक थैला अवश्य लेकर जाने को कहा।
लॉन के कचरे के लिए विशेष प्रोसेसिंग प्लांट
आयुक्त गढ़पाले ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत शादियों और अन्य अवसरों पर मैरिज लॉन और होटलों से कचरे की बहुत अधिक मात्रा निकलती है। इसमें मुख्य सिंगल यूज प्लास्टिक रहता है। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए नगर निगम ने सभी लॉन संचालकों के साथ निर्णय लिया। इसमें नगर का कोई भी लॉन सिंगल यूज प्लास्टिक या डिस्पोजल का उपयोग नहीं करेगा। लॉन से निकलने वाले कचरे को नगर निगम द्वारा विशेष वाहन से गीला सूखा अलग-अलग इकट्ठा कर वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट पर लाया जाएगा। सभी लॉन संचालक लॉन में यथा सम्भव पौधरोपण कर शहर को हरा-भरा बनाने में सहयोग करेंगे।
नकुल करेंगे क्रॉकरी बैंक की शुरुआत
निगम जल्द ही क्रॉकरी बैंक की शुरुआत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सभी वार्डों में करने जा रहा है ताकि व्यक्तिगत कार्यक्रम में भी लोग डिस्पोजल के स्थान पर बर्तन/क्रॉकरी का उपयोग करें। इसका शुभारम्भ सांसद नकुलनाथ करेंगे।
Published on:
03 Aug 2019 07:00 am

बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
