औचक निरीक्षण में कलेक्टर ने की प्रभारी अधिकारी से चर्चा, कैमरे की निगरानी में होंगे डॉक्टर
जिला अस्पताल में डॉक्टर तथा कर्मचारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए कैमरे लगाए जा सकते हैं। सोमवार को कलेक्टर वेदप्रकाश ने प्रभारी अधिकारी आयुक्त इच्छित गढ़पाले से इस सम्बंध में चर्चा की और तकनीकी विभाग प्रभारी को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कैमरे लगाने का उद्देश्य मॉनिटरिंग के साथ-साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए ड्यूटी डॉक्टर से विभिन्न मामलों पर चर्चा करना भी है।
इधर मरीजों को उचित और आसान स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसके लिए जगह-जगह पर्ची काउंटर खुलवाए गए हैं। इसमें ब्लड, एक्स-रे, सोनोग्राफी समेत अन्य जांच शामिल हैं।