त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रशेखर जायसवाल का कहना है कि बारिश के पानी से एलर्जी हो सकती है। बारिश का पानी शुद्ध होता है, लेकिन वह वातावरण में शामिल धुआं, धूल के कारण खराब हो जाता है। यह पानी शरीर में लगने से एलर्जी की समस्या होती है। इसी वजह से बारिश के समय त्वचा सम्बंधित समस्या ज्यादा सामने आती है। एलर्जी, फंगल इंफेक्शन की आशंका रहती है। बचाव के लिए शरीर को सुखाकर साफ व सूखे कपड़े पहनना चाहिए। गीले और गंदे कपड़ों से परहेज करना चाहिए। समस्या होने पर विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लेना चाहिए।