
PM Kisan Nidhi : मध्य प्रदेश में हर दिन साइबर ठगी को लेकर नई घटनाएं सामने आ रही है। इस बार यह घटना छिंदवाड़ा के तंसरा माल में हुई जहां एक किसान के साथ लाखों की ठगी हो गई। यहां किसान से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर 11 लाख 79 हजार 343 रूपए की ठगी हो गई। किसान ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर अपनी जांच शुरू कर दी है।
किसान कैलाश मोहबे के मोबाइल में एक सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर किसान सम्मान निधि के नाम का एक लिंक आया था। इसमें क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैंग हो गया और बंद हो गया। कुछ दिन बाद दोबारा जब मोबाइल चालू हुआ तब उन्हें पता चला की उनके साथ बड़ी ठगी हो गई है। किसान ने इसकी शिकायत छिंदवाड़ा साइबर सेल में की है। मामला दर्ज कराकर किसान ने पुलिस से ठगी की राशि को वापस दिलाने का आग्रह किया है।
कैलाश मोहबे ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके दो बैंकों में खाते थे। पहला पंजाब नेशनल बैंक में जिसमे 8,84,499 रुपये जमा थे और दूसरा एसबीआई बैंक में खाता जिसमे 2,94,844 रुपये जमा थे। मोबाइल वापस चालु होने के बाद अपना बैंक स्टेटमेंट निकाला तो उन्हें पता चला से कि उनके खाते से लगातार किसी अनजान जगह ट्रांजेक्शन हुए हैं। किसान ने दोनों बैंक की शाखाओं में जाकर इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है और उन्होंने किसान को उनके पैसे वापस लौटने का आश्वासन भी दिया है।
Published on:
09 Oct 2024 08:03 pm

बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
