Mp news: किसानों को जब टमाटर के उचित दाम नहीं मिले, तो उन्होंने उसे वहां बेचने की जगह गायों को खिलाना अधिक उचित समझा।
Mp news:एमपी के छिंदवाड़ा जिले में फुटकर सब्जी बाजार में भले ही टमाटर 10 रुपए से लेकर 20 रुपए प्रति किलो बिक रहा हो, लेकिन थोक सब्जी मंडी में टमाटर की कोई खास पूछ परख नहीं हो रही। बीते दिन अपने खेत से गुरैया सब्जी मंडी टमाटर लेकर पहुंचे कुछ किसानों को जब उसके उचित दाम नहीं मिले, तो उन्होंने उसे वहां बेचने की जगह गायों को खिलाना अधिक उचित समझा।
जानकारी के अनुसार बीते दिन टमाटर के 24 किलो के कैरेट का दाम 20 रुपए मिल रहा था, जो कि 1 रुपए प्रति किलो से भी कम पड़ रहा था, जबकि एक कैरेट में ही हमाली, दलाली आदि मिला दें तो करीब 40 रुपए का खर्च हो जाता है। किसानों को जब आमदनी से अधिक खर्च समझ में आया तो उन्होंने अन्य सब्जियों के साथ अच्छी क्वालिटी के टमाटर को भी पाठाढाना गोशाला भेज दिया।
टमाटर के दामों के अलावा, पत्ता गोभी एवं फूलगोभी के भी दाम किसानों को हताश कर रहे हैं। फूलगोभी तीन रुपए से पांच रुपए प्रति किलो, पत्ता गोभी दो रुपए से चार रुपए तक थोक मंडी में चल रहे हैं।