30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्षतिग्रस्त पुलिया से दुर्घटना का डर

ग्राम के लोगों का कहना है बच्चों के स्कूल जाते समय रीजनल वर्कशॉप ईदगाह के बीच अंधा मोड़ पड़ता है जहां बड़ी सी पुलिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 13 Feb 2018, 5:16 PM IST

Fear of accident from damaged bridge

Fear of accident from damaged bridge

रैलिंग लगाने की मांग...
क्षतिग्रस्त पुलिया से दुर्घटना का डर

डुंगरिया. आदिवासी छात्रावास डुंगरिया नं 4 से मिडिल स्कूल के बच्चे दो किमी दूर ग्राम पंचायत पनारा माध्यमिक स्कूल में जाकर पढ़ते है। यह बच्चे ग्रामीण क्षेत्र से हॉस्टल, छात्रावास में रहते है।
ग्राम के लोगों का कहना है बच्चों के स्कूल जाते समय रीजनल वर्कशॉप ईदगाह के बीच अंधा मोड़ पड़ता है जहां बड़ी सी पुलिया है। यह पुलिया और सड़क वेकोलि द्वारा बनाई गई थी किन्तु वर्तमान में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके आसपास रैलिंग भी नहीं लगी है जिससे स्कूली बच्चे खेलते-खेलते पुल पर चढ़ जाते है जिससे कभी बड़ी दुर्घटना घटने का अंदेशा बना रहता है। यह कार्य क्षेत्र घोड़ावाड़ी सब ऐरिया वेकोलि विभाग के अंतर्गत आता है। इसी मार्ग से ऑफिसर्स, जन प्रतिनिधियों का आना जाना लगा रहता है किन्तु कोई भी इस समस्या को गंभीरता से नहीं देख रहा है।
ग्रामीणों का कहना है समय रहते अगर दोनों जगहों पर रैलिंग की व्यवस्था कर दी जाए तो दुर्घटनाऐं टल सकती है। पूर्व में इस बांध पर दुर्घटनाएं घट चुकी है फिर भी वेकोलि इस ध्यान नहीं दे रही है। इस समस्या के संबंध में वेकोलि महाप्रबंधक घोड़ावाड़ी सब ऐरिया कॉलरी मैनेजर से पनारा डुंगरिया पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणेां ने तत्काल व्यवस्था बनाने की मांग की है।

झुर्रे और पलटवाड़ा में बनेगा हाई स्कूल भवन

परासिया. ग्राम पंचायत पलटवाड़ा एवं झुर्रेमाल में नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन मे विधायक सोहन बाल्मीक ने किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रईस खान, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत राय उपस्थित रहे। 1 करोड 76 लाख की लागत से दोनों भवनों का निर्माण होगा। विधायक वाल्मिक ने कहा कि विगत कई वर्षों से पलटवाड़ा एवं झुर्रे मे छात्र-छात्राओं को अध्ययन करने के लिये समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बिल्डिंग बनने के साथ ही समस्या समाप्त होगी और विद्याॢथयों को अध्यापन में सुविधा मिलेगी। ग्राम पलटवाड़ा में घाट निर्माण 6 लाख की लागत, गंगा माई मद राज्य वित्त आयोग बोर खनन एवं हैंडपम्प के लिए 1 लाख रुपए एवं सांसद निधि से यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण 2 लाख की लागत से कराया जाएगा जिसका भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।