28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jail: स्वास्थ्य कारणों के चलते जेल से चार बंदियों को किया था रैफर

जिला जेल छिंदवाड़ा के विचाराधीन एक बंदी की मौत हो गई। जबलपुर मेडिकल कॉलेज के आईसीसीयू वार्ड में वह भर्ती था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Baban Rao Pathe

•

Updated: 19 Sep 2022, 3:13 PM IST

Jail: स्वास्थ्य कारणों के चलते जेल से चार बंदियों को किया था रैफर

स्वास्थ्य कारणों के चलते जेल से चार बंदियों को किया था रैफर

छिंदवाड़ा. जिला जेल छिंदवाड़ा के विचाराधीन एक बंदी की मौत हो गई। जबलपुर मेडिकल कॉलेज के आईसीसीयू वार्ड में वह भर्ती था। रविवार तड़के उसने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि उसका स्थानीय जिला अस्पताल और भोपाल में भी इलाज कराया गया था। हाल ही के दिनों में जबलपुर रैफर किया था।

जिला जेल में बंद विचाराधीन और सजायापता चार बंदियों को अन्य जेलों में स्थानांतरित किया गया था। गम्भीर बीमारी से ग्रस्ति होने और अच्छा उपचार मुहैया कराने के उद्देश्य से यह कदम जेल प्रबंधन ने उठाया था। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार तड़के करीब 4.30 बजे एक बंदी की मौत हो गई। जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के ग्राम दातला निवासी मनोज (23) पिता लक्ष्मण पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध है। विचाराधीन बंदी के रूप में बंद था। पेट में छाले आ जाने के कारण उसे भोपाल भेजा गया था। दो माह चले इलाज के बाद वापस छिंदवाड़ा भेजा गया। स्थानीय जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक दिन इलाज किया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। आईसीयू में जारी इलाज के बीच उसकी मौत हो गई। जेल प्रबंधन ने बीमारी से ग्रस्ति बंदी को बचाने का पूरा प्रयास किया और प्रत्येक संभावित स्थानों पर इलाज भी कराया किन्तु उसकी जान नहीं बच सकी। इसके अलावा तीन अन्य बंदियों में 2 जबलपुर एवं 1 भोपाल में इलाजरत है। बताया जा रहा है कि इन्हें भी गम्भीर बीमारियां है।

परिवार में कोई सदस्य नहीं है
मृतक मनोज के परिवार में कोई नहीं है। सौतेला भाई जेल में है। सौतेली बहन बालाघाट के बालिका सुधारगृह में है। सौतेला पिता पत्नी और भाई मां की हत्या के आरोपी है। जबकि पिता की भी काफी पहले मौत हो चुकी है जिसका अंतिम संस्कार जेल प्रबंधन की ओर से किया गया था। मनोज का अंतिम संस्कार जबलपुर में स्थानीय जेल प्रबंधन के दिशा निर्देश पर वहीं किया जाएगा। छिंदवाड़ा जिला जेल से सम्पूर्ण जानकारी जबलपुर जेल प्रबंधन को भेज दी गई है।

चार बंदियों को भेजा था
गम्भीर बीमारी से ग्रस्ति होने के कारण चार बंदियों को भोपाल एवं जबलपुर भेजा गया था। इनमें से एक बंदी की रविवार प्रात: मौत हो चुकी है। वर्तमान में दो बंदी जबलपुर एवं एक भोपाल में इलाजरत है।

-यजुवेन्द्र वाघमारे, अधीक्षक, जिला जेल, छिंदवाड़ा