5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेंच नदी पर बांध निर्माण में सवा करोड़ का किया एडवांस पेमेंट

जुन्नारदेव में यूडीएसएसएमटी योजना के अंतर्गत पेंच नदी पर एनीकट (बांध) निर्माण के लिए ठेकेदार को कार्य शुरू होने से पहले ही करीब सवा करोड़ रुपए का एडवांस पेमेंट कर दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prashant Sahare

Dec 27, 2016

chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा. जुन्नारदेव में यूडीएसएसएमटी योजना के अंतर्गत पेंच नदी पर एनीकट (बांध) निर्माण के लिए ठेकेदार को कार्य शुरू होने से पहले ही करीब सवा करोड़ रुपए का एडवांस पेमेंट कर दिया गया। यही नहीं, बांध का निर्माण घटिया स्तर पर कराया जा रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में की गई है। यह आरोप सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगा तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, सतीश नारायण शुक्ला ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान लगाए।

इन पदाधिकारियों ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया गया है। जल आवर्धन योजना में किए गए भ्रष्टाचार को विधानसभा में विपक्ष के नेता बाला बच्चन और परासिया विधायक सोहन बाल्मीक द्वारा उठाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि निर्माणाधीन एनीकट डेम का निर्माण कच्ची मिट्टी पर किया जा रहा है।

हार्ड स्टेटा तक खुदाई नहीं की गई है। उसमें सूखे बोल्डर वन विभाग की भूमि से एकत्रित कर डाला गया है। ऊपर से गिट्टी सीमेंट का मसाला डाला गया है। पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि नगरपालिका जुन्नारदेव और चौरई में बांध की लंबाई 104 मीटर और ऊंचाई 6.5 मीटर है लेकिन चौरई का निर्माण तीन करोड़ पचास लाख रुपए में बन रहा है वहीं जुन्नारदेव में यहीं बांध पांच करोड़ रुपए से अधिक में निर्माणाधीन है।

ये भी पढ़ें

image