लोधीखेड़ा (छिंदवाड़ा). ईदज्जुहा का पर्व समीप है। ऐसे में कुर्बानी देने बकरों की खरीदारी शुरू हो गई है। लोधीखेड़ा में रफीक बागाड़े ने नागपुर शांति नगर निवासी मार्बल वाले को 51 हजार में बकरे को बेचा। रफीक ने बकरे का नाम गब्बर रखा था। इन दिनों ईदज्जुहा पर्व पर दी जाने वाली कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदी चल रही है। महाराष्ट्र समेत अन्य राज्य के लोग बकरों की खरीदी करने में जुटे हैं।