
सदबुद्धि ज्ञानयज्ञ किया।
चौरई. चौरई तहसील के अतिथि शिक्षक संघ के आह्वान पर शनिवार को लगातार छठवें दिन भी चौरई ब्लॉक के अतिथि शिक्षक हड़ताल पर रहे सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर समस्त अतिथि शिक्षकों ने अपनी नियमितीकरण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और सरकार की सदबुद्धि के लिए सदबुद्धि ज्ञानयज्ञ किया। जिसमें सभी अतिथि शिक्षकों ने भाग लेकर आहुति दी और भगवान से सरकार के लिए सदबुद्धि मांगी।
अतिथि शिक्षक संघ ने आंदोलन जारी रखने को लेकर भी रणनीति तैयार की इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजू बेलवंशी, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पं. शुलभ शुक्ला समीर कुरेशी अनुपम बैस, महेन्द्र रजक, धीरज विश्वकर्मा, कामरान खान, विजय मालवीय, शिवकुमार साहू गिरजानन्दन सनोडिया, शिवकुमार पाल, मुकेश रघुवंशी, श्रवण विश्वकर्मा, शैलजा वर्मा, मनीषा पन्द्राम, माया यादव, सोनम रघुवंशी, रेखा कुमरे, रुपमा मांडेकर, दीनदयाल यादव, बीरेश डेहरिया, कंचन ग्यारसिया नाजिम अली मीर, विष्णु वर्मा, नितिन सनोडिया, राहुल चौहान, सुनील साहू, प्रवीण साहू, दिनेश डेहरिया, संदीप रघुवंशी, सतेंद्र शुक्ला एवं सभी अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।
परासिया. नियमितीकरण की मांग को लेकर विकासखंड के अतिथि शिक्षकों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार वीर बहादुर धुर्वे को दिए ज्ञापन में अतिथि शिक्षकों ने कहा कि गुरुजी की तरह विभागीय परीक्षा लेकर शिक्षकों को नियमित किया जाए। इस बारे में अतिथि शिक्षकों के अनुसार कई वर्षों से शासकीय शिक्षकों की तरह अतिथि शिक्षक शासकीय स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर कोई स्थाई निराकरण नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन देते समय अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष रामनारायण कहार, अनूप सिंह, रंजीत गौतम, बलिराम डेहरिया, दीपक सोनी, आकाश शर्मा सुल्ताना शा, पूजा यादव, संजय डेहरिया, सुनील माधुरे अर्जुन साहू, ताहिर मंसूरी, रविंद्र एवं अन्य अतिथि शिक्षक शामिल हुए।
सौंसर. अतिथि शिक्षक संघ सौंसर द्वारा शनिवार को भी अपनी मांगों को लेकर तहसील के सामने धरना जारी रखा। अतिथि शिक्षकों द्वारा प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को पूरा कराने के संबंध में विचार रखे गए। संघ सहित अतिथि शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि हम हमारे हक के लिए लड़ रहे है। प्रदेश सरकार हम पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार से आशा है कि वो जल्द ही अतिथि शिक्षकों के भलाई में न्यायोचित फैसला करे। धरना स्थल पर शनिवार को समस्त अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।
Published on:
11 Feb 2018, 7:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.