18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुग्रंथ साहिब के सामने टेका माथा

गुरुगोविंदसिंह का 350वां प्रकाश पर्व

2 min read
Google source verification

image

Prashant Sahare

Jan 05, 2017

chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा. सिखों के धर्मगुरू गुरु गोविंद सिंह के 350 वे प्रकाश पर्व पर दिनभर गुरुद्वारे में वाहे गुरु नाम की गूंज रही। उत्साह और श्रद्धा के साथ यहां सभी धर्मों के लोग पहुंचे और गुरुग्रंथ साहिब के सामने अपना माथा टेका और पर्व की बधाई देकर लंगर मे प्रसाद पाया। शहर के स्टेशन स्थित गुरुद्वारे मे सुबह 8 बजे से हजूरी रागी जत्था के कीर्तन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो रात तक लगातार धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। सुबह अखंड पाठ साहेबजी और सहजपाठों का समापन हुआ।

दोपहर एक बजे तक लगातार कीर्तन होते रहे। इसके बाद विशेष अरदास हुई। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में सभी को प्रकाश पर्वकी बधाई दी इसके बाद दोपहर का लंगर हुआ। इधर शाम को रहिरास साहेब का पाठ शुरु हुआ। बच्चों के कार्यक्रमों के बाद फिर कीर्तन किया गया। रात को फिर गुरु का लंगर हुआ। रात में गुरुद्वारा झिलमिलाती रोशनी से नहा उठा।

guru-de-naal-govindsing-live-350-years

24 तारीख से शुरू हो गई थी प्रभातफेरियां
इस बार गुरु गोविंद सिंह का 350वां जन्मदिन विशेष कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। 24 दिसंबर से ही शहर में सुबह प्रभातफेरियों के साथ उत्सव शुरु हो गया था। 31 दिसंबर तक सुबह 5.30 बजे विशेष कीर्तन के साथ इस प्रभातफेरियों में लोग शामिल हुए। 1 जनवरी केा नगर में शोभायात्रा निकली गई। 3 तारीख को जेल तिराहे पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में भी तीन दिन का विशेष कार्यक्रम हुआ इसका समापन गुरुवार को हुआ।