25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाल-ए-छिंदवाड़ा…बारिश में उखड़ी सडक़ें, पैदल चलना हुआ मुश्किल

सडक़ मरम्मत के नाम पर हर साल आता है बजट, हमेशा परेशानी भरे गुजरते है चार माह

2 min read
Google source verification

सिवनी रोड के बदहाल गड्ढे फिर प्रियदर्शिनी कॉलोनी की अंदरुनी सडक़ या फिर नरसिंहपुर नेशनल हाइवे पर खतरादेव तिराहे रोड की जर्जर हालत। इन सडक़ों पर चलना मुश्किल हो गया है। बरसाती पानी में गड्ढे की हालत यह है कि वाहन चालक जरा सा चूके तो दुर्घटना होना तय है।
नगर निगम के पास सडक़ मरम्पत के नाम पर हर साल बजट आता है। फिर भी शहरवासियों के चार माह परेशानी भरे गुजरते हैं। बारिश से स्थिति और भी बदतर हो गई है। जहां देखों वहां बड़े और जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। चार फाटक से कुछ दूरी पर एक साथ आधा दर्जन गड्ढे बन गए हैं। उसके बाद धरमटेकड़ी चौकी के पास तीन से चार फीट लंबा-चौड़ा और आधा से एक फीट गहरा गड्ढा है। इन गड्ढों को हाल ही में समाजसेवी ने भरा था। फिर यहां गड्ढे हो गए है।


प्रियदर्शिनी कॉलोनी में गड्ढे से आवागमन बाधित


वार्ड नंबर 47 प्रियदर्शनी कॉलोनी में साहू मोहल्ला रोड में निजी ब्यूटी पार्लर के पास जीएस डेहरिया के मकान से लेकर बाबूलाल मंगलासिंग के मकान तक रोड इतनी खऱाब हो चुकी है कि हर बारिश में आवागमन बाधित होता है। स्थानीय शिवनाथ नारनवरे का कहना है कि जगह जगह गड्डे होने के कारण पैदल राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते है। स्कूल जाने वाले बच्चे गिर जाते है। इस रोड पर दो स्कूल है। पूर्व में इस रोड को बनवाने स्थानीय लोग कई बार आवेदन दे चुके है,निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के कान में जू तक नही रेंग रही है।


खतरादेव तिराहा: सडक़ को खोदकर फेंका, चलना मुश्किल

छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर नेशनल हाइवे पर खतरादेव तिराहे से चौखड़ा से अजनिया मार्ग जाता है। इस मार्ग पर गड्ढे से चलना मुश्किल हो गया है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि तिराहे के बीच में यात्री प्रतीक्षालय बना है, जहां अजनिया मार्ग और दूसरी ओर सारना मार्ग जाता है। यह सडक़ वार्ड क्र. 9 और 16 के अंतर्गत नगर निगम में है। निगम ने 6 माह पूर्व चौखड़ा से अजनिया सडक़ बना दी गई लेकिन सारना की ओर जाने वाले राईट टर्न तिराहे को खोदकर फेंक दिया गया। जिसे बनाने का नाम निगम नहीं ले रहा है।

यह मार्ग भी जर्जर और बदहाल


१. सिवनी रोड पर पेट्रोल पंप के आगे गड्ढा इतना विशाल और गहरा हो गया है कि सडक़ दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया है। रात में वाहन लेकर चलो कि नजर चूकने पर दुर्घटना तय है।
२.भगवान पब्लिक श्रीचंद स्कूल के पास रेलवे क्रासिंग के पास दो गहरे गड्ढे हो गए है। जिनसे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। यह क्षेत्र दुर्घटना ग्रस्त क्षेत्र माना जाता है।
३.सिवनी रोड पर ही डीआईजी ऑफिस के पास गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिससे आसपास मिट्टी पड़ी है। इस मार्ग पर भी सडक़ दुर्घटना को न्यौता दे रही है।
४.गोलगंज फव्वारा चौक पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। हालत यह है कि कोई वाहन गुजर जाए तो गड्ढे के पानी सीधे दुकानदार के मुंह पर आ जाता है।
५.बैलबाजार चौक पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। नगर निगम ने मरम्मत भी इतनी नहीं की कि वाहन का गुजरना मुश्किल हो गया है।


इनका कहना है….


नगर निगम के सभी उपंयंत्रियों को निर्देशित किया गया है कि सडक़ों पर गड्ढे भरवा लें। कहीं से भी शिकायत न आए।
-सीपी राय, आयुक्त नगर निगम।
……