16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Homestay: गुन्नरशाही ढोल की गूंज व घुंघरू की खनक के साथ शुरू हुए खूबसूरत गांव में होम स्टे

- पर्यटन ग्राम धूसावानी में कलेक्टर ने किया तीन होम स्टे का लोकार्पण

less than 1 minute read
Google source verification
Homestay in chhindwara

Homestay in chhindwara

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने पर्यटन ग्राम धूसावानी में तीन होम स्टे का लोकार्पण किया। ये होम स्टे टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से बनाए गए हैं। पर्यटन ग्राम धूसावानी छिंदवाड़ा जिले का सातवां गांव है, जहां मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से होम स्टे शुरू हो गए हैं।
शुक्रवार को होम स्टे लोकार्पण के साथ कलेक्टर नेे सभी हितग्राहियों से बात की और पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि होम स्टे से केवल हितग्राहियों को नहीं, बल्कि पूरे गांव में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं, जिसका सभी ग्रामीण लाभ उठाएं।

होम स्टे परिसर से दिखता है चौरागढ़

ग्राम धूसावानी में बने एक होम स्टे के परिसर से चौरागढ़ महादेव मंदिर स्पष्ट दिखाई देता है। आम के पेड़ों के बगीचे और घाटियों से घिरे इस ग्राम में झरने और ट्रैकिंग पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। यहां बरसात और ठंड के दिनों में कोहरा बहुत रोमांचकारी होता है।

गुन्नरशाही ढोल दल को मदद का भरोसा

गुन्नरशाही ढोल की थाप और घुंघरुओं की छनक के साथ होम स्टे तक पहुंचे कलेक्टर ने ढोल वालों से उनके अनुभव जाने। साथ ही दल को वेशभूषा के लिए उचित मदद का भरोसा दिया।

मौके पर बुलाया अधिकारियों को, हल की समस्या

पर्यटन ग्राम धूसावानी में होम स्टे लोकार्पण समारोह में कलेक्टर को ग्रामीणों ने गांव की कुछ समस्याओं से अवगत करवाया और पानी की किल्लत के बारे में भी उन्हें बताया गया। कलेक्टर ने तुरंत ही संबंधित अधिकारियों को धूसावानी तलब किया और जल्द से जल्द सारी समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वासन किया कि दो माह में हर घर में नल से जल आएगा।