
Jai Shiva Sardar's equestrian statue welcomed with flowers
छिंदवाड़ा/सौंसर. छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा बुधवार को शोभायात्रा के रूप में सौंसर नगर लाई गई। महाराष्ट्र सीमा से सातनूर, पारडसिंगा, खैरीतायगांव, बोरगांव, धोतकी, बजाज जोड़, जाम, बेलगांव व छत्रपति शिवाजी चौक तक युवा बाइक रैली निकालते हुए ढोल नगाड़े के साथ यहां पहुंचे। नगर वासियों ने जगह जगह प्रतिमा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। शिवाजी महाराज के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक उत्सव समिति, श्री शिवराय संगठन के पदाधिकारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल मोहोड, प्रदीप बिघाने, आदित्य दवंडे, नपा अध्यक्ष सुरेखा डागा, उपाध्यक्ष विनोद जुनघर, पार्षद व नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 फ रवरी को प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं। इस अवसर पर तानाजी फिल्म में छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शरद केलकर भी मौजूद रहेंगे। पांढुर्ना में छत्रपति शिवाजी महाराज मित्र मंडल की ओर से 19 व २० फरवरी को शिवाजी महाराज की शोभायात्रा व गीतों के माध्यम से उनकी महिमा का गुण गान किया जाएगा। सांवरगांव स्थित भवानी माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाही ढोल के साथ शोभायात्रा भ्रमण करेगी। 20 फरवरी को जय स्तंभ चौक पर महाराष्ट्राचा शाहीरीबाणा व गीतों का आयोजन होगा।
Published on:
16 Feb 2023 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
