
Jal Sewa: providing cold water to the passengers in the train
छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. इस साल भी मोहन महाराज की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए जल सेवा शुरू की गई है। शहर के युवा विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों को उनकी सीट पर ठंडा पानी पहुंचा रहे है। सोमवार को रेल यात्रियों को बोतलों में ठंडा पानी दिया गया। यहां के स्टेशन पर ट्रेन दो मिनट के लिए रुकती है। ऐसे में जनरल बोगी के यात्रियों को पानी मुश्किल से मिल पाता है। पानी के चक्कर में ट्रेन छूटने का डर रहता है। भागदौड़ और हड़बड़ी में हादसे का खतरा भी रहता है। पांढुर्ना में यह समस्या नहीं है। यहां के युवा ट्रेन में ही शीतल पानी पहुंचाते हैं। इस कार्य में निलेश मन्ने, दिलीप डाबरे, निलेश घोड़े, निखिल भांगे, मनोहर वघाले, अक्षय व युवा सहयोग दे रहे हैं। आसमान में बादल छाने और ठंडी हवा चलने से मौसम बदल गया। सोमवार को तेज धूप से लोगों को राहत रही। नवतपा आने तक पारा 45 डिग्री तक पहुंचता है तो वहीं इसके पहले अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया गया। रविवार रात को तेज हवा चली और बादल गरजते रहे। बंूदाबांदी भी हुई। सोमवार को लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में नवतपा का असर भी कम ही रहने का अनुमान बताया है।
Published on:
23 May 2023 09:21 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
