
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाते ही समर्थकों में खलबली, बोले नई पार्टी बनाते तो साथ जाते
छिंदवाड़ा. पंाढुर्ना. कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल होने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने तीन शेर चौक पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला दहन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के कांग्रेस छोडऩे पर अपना रोष व्यक्त करते हुए नाराज कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन कर नारे लगाएं। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मोहखेड़. बाजार चौक में कांगेस के कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लकीचंद पवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष रघुवीर मोहने, कांग्रेस कमेटी लिंगा के अध्यक्ष विजय गावंडे, सेवा दल अध्यक्ष अशोक फरकारे राधेश्याम साहू, फैयाज खान, सचिन चौरसिया, नर्सिंग साहू सूरज सोनघरे, अंकित, दिनेश कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।
अमरवाड़ा. प्रदेश में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ नारेेबाजी कर आक्रोश जताया। इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष नीलेश साहू के नेतृत्व में ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला भी दहन किया। कार्यक्रम में अशोक तिवारी, दीपक नेमा, कैलाश जैन सलीम खान, दीपक बाजपेई ,प्रेम उइके , गीता विश्वकर्मा, नीलेश साहू, सुमित जैन, मोती पटेल, अंकित जैन नीलेश साहू,विजय ढोके,राकेश श्रीवास ,शैलेंद्र पटेल, भवानी पटेल नुपुर विश्वकर्मा, सौरभ चौरसिया ,रितेश गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
छिंदी. ब्लॉक के ग्राम पांडू पिपरिया मैं कांग्रेस सेवादल के ने ज्योतिराज सिंधिया का पुतला जलाया। इस दौरान नवीन मरकाम, निजामशाह, राहुल, आकाश, रोहित रावत, एल विजय, अजय भलावी, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, चंदन उईके, फिरोज खान, सन्यासी असंगठित कामगार के अध्यक्ष हेमंत जयसवाल, इस्माइल गांधी, मंगल प्रसाद साहू, उजर सिंह भारती आदि मौजूद रहे।
उमरेठ. कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल होने एवं मप्र सरकार के 22 विधायकों मंत्रियों के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के विरोध में 12 मार्च को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरेठ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध में जमकर नारेबाजी कर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंका।
उमरानाला. बाजार चौक में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया गया। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखीचंद पवारजी क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी विसापुर के अध्यक्ष रघुवीर मोहने , क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी लिंगा मोहखेड़ के अध्यक्ष विजय गावंडे, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष अशोक फरकारे , राधेश्याम साहू , रशीद खान ,फैयाज खान, सचिन चौरसिया, असंगठित मजदूर संघ के अध्यक्ष नर्सिंग साहू, ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सूरज सोनघरे, अंकित, दिनेश कुमार चौरसिया, भूबनेश्वर पवार, देवेंद्र पवार, सम्पत शेरके मौजूद रहे।
Updated on:
13 Mar 2020 10:46 pm
Published on:
13 Mar 2020 10:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
