3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: आज कमलनाथ के गढ़ में हुंकार भरेंगे जेपी नड्डा , कांग्रेस पर चलाएंगे सियासी तीर

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को छिंदवाड़ा और सीधी में जनसभा और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे....

2 min read
Google source verification
capture.png

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए केंद्रीय नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज मध्य प्रदेश के सीधी एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जनसभा एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दोपहर 11 बजे सीधी के बहरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने 2019 के चुनाव में 29 में से 28 सीटें जीती थी। छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कमलनाथ के गढ़ पर भाजपा का फोकस है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छिंदवाड़ा में रैली कर वोटरों को साधेंगे। बता दें, यहां पर भाजपा ने विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को होशंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में पिपरिया में सभा करेंगे। वहीं, 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री का सागर दौरा प्रस्तावित है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे, बालाघाट में भारती पारधी, अब नर्मदापुरम में दर्शन सिंह और सागर में लता वानखेड़े के लिए जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री के रोड शो और रैली भी इसी बात को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं। दरअसल, भाजपा ने 400 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में कमजोर प्रत्याशियों की सीटों पर पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। सागर जनसभा से प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों को भी साधेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है। 15 अप्रेल को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की सभा सतना में कराने का प्रस्ताव है। हालांकि अभी उनकी ओर से इसकी मंजूरी नहीं आई है। इसलिए पूरा विस्तृत कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा बुंदेलखंड क्षेत्र में कराने की तैयारी चल रही है।

Story Loader