
Shrimad Bhagwat katha
छिंदवाड़ा/ ग्राम चारगांव प्रह्लाद में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 26 जनवरी से किया जा रहा है। यहां पर कथावाचक साध्वी भावना दीदी चित्रकूट धाम के मुखारबिन्द से रामकथा का आयोजन दो फरवरी तक किया जाएगा। श्री राम कथा महोत्सव में पांचवे दिन भगवान श्री राम-जानकी विवाह की कथा सुनाई गई। राम जानकी विवाह की कथा सुनने के लिए कथा पंडाल में श्रोताओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
श्री राम कथा में भावना दीदी ने श्रीराम की बाल लीलाओं के साथ अहिल्या प्रसंग, धनुष यज्ञ का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि बिना राम के जीवन में आराम नहीं मिल सकता है। रामकथा सभी के जीवन को आनंद और शांति करने वाली है। कथा में राम जानकी विवाह का प्रसंग के दौरान स्वयंवर का आयोजन किया गया। इसमें भगवान शंकर के धनुष को तोडऩे पर भगवान का विवाह संपन्न हुआ। धनुष के टूटते ही पंडाल में जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद माता सीता और श्री राम का विवाह हुआ। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा की। भगवान के विवाह की खुशी में भक्तगण जमकर झूमे।
Published on:
01 Feb 2020 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
