
छिंदवाड़ा.प्रयागराज महाकुंभ में माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को महास्नान होने से हजारों लोग छिंदवाड़ा से रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान कहीं ट्रॉफिक जाम में फंसे हुए है तो कहीं रीवा के आगे अंदरुनी सडक़ उनकी राह आसान बना रही है। कुछ यात्री वाहनों के जाम में फंसने के बाद पुलिस की समझाइश पर घर लौट आए हंैं। कुछ परिवारों के मन में अभी भी महाकुंभ स्नान का इंतजार बना हुआ है।
इस समय प्रयागराज जाने का मार्ग छिंदवाड़ा से सिवनी होते हुए जबलपुर, मैहर और रीवा होते हुए जाता है। पूरे देश की तरह छिंदवाड़ा वासियों के मन में भी प्रयागराज जाने की इच्छा प्रबल दिख रही है। महाकुंभ में अब तक हजारों लोग रेलवे और बस तथा निजी वाहनों से पहुंच चुके हैं। अभी भी हजारों लोग यात्रा मार्ग में है। जैसे-जैसे वाहनों के छपारा सिवनी, कटनी और रीवा में रोके जाने की खबर आ रही है, वैसे-वैसे इन परिवारों की चिंता बढ़ती जा रही है। वे मोबाइल फोन से उनके संपर्क में जरूर है, उनके सुरक्षित होकर लौटने की कामना की जा रही है। यात्रियों की जुबानी सुनें तो इस समय कर्नाटक, केरल समेत अलग-अलग राज्यों के करीब 5 करोड़ लोग प्रयागराज में है। दिन-रात ट्रेन और बसें यात्रियों को सेवाएं दे रही है। कहीं कोई फंसा भी है तो उसके मन में प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान की लालसा है। वे स्नान करने के संकल्प के साथ गए हैं।
…….
शहर में किराए पर नहीं मिल रहे ड्राइवर
इस समय छिंदवाड़ा के अधिकांश निजी ड्राइवर इस समय प्रयागराज की यात्रा पर गए परिवारों के साथ है। वे कहीं सडक़ पर जाम में फंसे हैं तो कहीं प्रयागराज में स्नान कर रहे हैं। इससे शहर में निजी ड्राइवरों की कमी देखी जा रही है। ये ड्राइवर सहजता से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। संबंधित परिवार भी उन्हें ढूंढ रहे हैं।
……
सिरमौर रीवा से अंदरुनी रास्ता है प्रयागराज का
शहर के कुछ परिवार सिवनी, जबलपुर के रास्ते प्रयागराज गए। वे टोल नाका पर वाहनों के जाम के बीच निकलते हुए रीवा तक पहुंचे। जहां पूछताछ करते हुए सिरमौर के अंदरुनी रास्ते से प्रयागराज पहुंच गए। उन्होंने महाकुंभ में स्नान कर लिया। छिंदवाड़ा से गए बबलू बागरे समेत अन्य यात्रियों ने कहा कि प्रयागराज जाने के लिए सिवनी से जबलपुर तक मार्ग में भी ट्रॉफिक रेंग रहा है। पुलिस उनके वाहनों को ठहरा रही है। यहीं स्थिति कटनी और रीवा में भी बन रही है। 12 फरवरी माघ पूर्णिमा तक यहीं स्थिति बनी रहेगी।
……
वाहनों की जाम में फंसने पर घर लौटे यात्री
वाहनों के जाम में फंसने से कुछ यात्री घर लौट आए। कुछ यात्रियों ने बताया कि वाहनों के रेलमपेल और दबाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही थी, इसे देखकर वे लोग वापस आ गए। इसी तरह कुछ परिवार भी पुलिस की समझाइश पर लौट कर आ गए। वर्तमान में भारी भीड़ शुगर, बीपी पीडि़तों को वापस घर लौटने पर मजबूर कर रही है।
Published on:
11 Feb 2025 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
