छिंदवाड़ा

रुद्राभिषेक के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव में अति रुद्राभिषेक के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का शंखनाद हुआ। महोत्सव 23 फरवरी तक जारी रहेगा। रुद्राभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में भक्त व मंदिर संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे।मंदिर में प्रतिदिन प्रात: 5.30 बजे सामुदायिक ध्यान, 6 बजे काकडा आरती, 6.30 बजे महाआरती, 7 बजे श्रीराम धुन, 9 बजे से रुद्राभिषेक होगा।

less than 1 minute read
Mahashivaratri festival begins with Rudrabhishek

छिंदवाड़ा/मोहगांव. अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव में गुरुवार को अति रुद्राभिषेक के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का शंखनाद हुआ। महोत्सव 23 फरवरी तक जारी रहेगा। रुद्राभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में भक्त व मंदिर संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे।मंदिर में प्रतिदिन प्रात: 5.30 बजे सामुदायिक ध्यान, 6 बजे काकडा आरती, 6.30 बजे महाआरती, 7 बजे श्रीराम धुन, 9 बजे से रुद्राभिषेक होगा। दोपहर एक बजे से ऋ तु साक्षी भागवत कथा प्रवचन करेंगी। सायं 6 बजे से सामुदायिक प्रार्थना , 6.30 बजे महाआरती,शाम 7 बजे से हरिपाठ भारुड एवं रात्रि 8 30 बजे मराठी भाषा में कीर्तन होगा। लिंगा बायपास पर निर्माणाधीन मंदिर में शिव पार्वती प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गुरुवार को कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ। महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। बच्चे और युवाओं ने ढोल नगाड़ों पर नृत्य करते हुए जयकारे लगाए। मूर्ति भोजने परिवार की ओर से स्थापित कराई जा रही हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शुक्रवार को विधि विधान से शिव पार्वती की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Published on:
11 Feb 2023 10:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर