
shivaji jayanti
छिंदवाड़ा. मराठा साम्राज्य के सबसे महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की 392वीं जयंती जिला क्षत्रिय मराठा समाज ने धूमधाम से मनाई । सुबह नौ बजे शिवाजी चौक स्थिति शिवाजी के प्रतिमा के समक्ष सभी मराठा सामाजिक बंधु, महिलाएं एवं बच्चें शामिल हुए। सर्व प्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद सभी उपस्थिति बंधुओं ने फूल माला अर्पण कर शिवाजी महाराज को नमन किया।
इस दौरान वरिष्ठों ने अपने वक्तव्य में बताया कि शिवाजी राजे भोसले को भारत के महान योद्धा एवं रणनीतिकार थे। उन्होंने ही पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में जीजाबाई और शाहजी भोंसले के घर शिवाजी का जन्म हुआ था।
पूजन-पाठ के पश्चात मराठा समाज के युवाओं ने जोश के साथ हाथ में केशरिया ध्वज लेकर जय भवानी-जय शिवाजी के नारे लगाए। समाज के अध्यक्ष अनिल सोनोने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन किया एवं अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समाज के सभी पदाधिकारी प्रवीण मराठा, अजय गायकवाड़, सुनील बनारसे, विवेक राउत, मनोज ताठे, सुभाष राउत, शिवाजीराव मराठा, सोल्डी मराठा, प्रवीण काटकर, मुकुल रिंदे, पारस आखरे, संजय दलदले, सीमांत बनारसे, किशोर गायकवाड़, अमित बनारसे, रुद्राक्ष बनारसे, सहित सामाजिक बंधुओं का विशेष सहयोग रहा। महिला शक्ति ने भी कार्यक्रम बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
तिरोले कुनबी समाज
तिरोले कुनबी समाज द्वारा शिवाजी जयंती पर शनिवार को समाज भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत सभी सामाजिक बंधुओं एवं मातृशक्तियों द्वारा समाज भवन से शिवाजी चौक तक रैली निकाली गई। यहां समाज द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
छत्रपति मंडल:
छत्रपति शिवाजी मण्डल द्वारा इएलसी चौक पर शिवाजी की मूूर्ति पर माल्यार्पण कर जयघोष किया गया। इस अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अक्षय ओक्टे, मिलन पटेल, सूरज दुबे, विशाल सूर्यवंशी, अभि डोईफोड़े, दादा ठाकुर, बिज्जू राणा, करण कुनाल, यश गुप्ता, विनय राणा सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे।
Updated on:
20 Feb 2022 07:59 pm
Published on:
20 Feb 2022 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
