22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भजन -कीर्तन से दिया अंधश्रद्धा छोडऩे का संदेश

गुरुदेव सेवाश्रम में खंजरी वादक सत्यपाल महाराज ने संगीतमय कीर्तन प्रबोधन द्वारा लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कीर्तन के माध्यम से लोगों को अंधश्रद्धा, कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया। संविधान से प्राप्त अधिकारों को समझाया। उन्होंने जात-पात और गैरबराबरी की व्यवस्था को दूर कर भाईचारा और मानवता के साथ रहने का संदेश भी दिया।  

less than 1 minute read
Google source verification
bhajan.jpg

Message of giving up superstition given by Bhajan-Kirtan

छिन्दवाड़ा/सौंसर. गुरुदेव सेवाश्रम में मंगलवार रात प्रसिद्ध हास्य खंजरी वादक सत्यपाल महाराज ने संगीतमय कीर्तन प्रबोधन द्वारा लोगों को जागरूक किया। उन्होंने संगीत के माध्यम से लोगों को अंधश्रद्धा, कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया। संविधान से प्राप्त अधिकारों को समझाया। उन्होंने जात-पात और गैरबराबरी की व्यवस्था को दूर कर भाईचारा और मानवता के साथ रहने का संदेश भी दिया। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज,गाडगे बाबा,सावित्रीबाई फु ले,डॉ बाबासाहब अम्बेडकर के विचारों को जन जन तक पहंचाने की बात रखी। युवाओं से शिक्षित बनकर समाज व देशहित में कार्य करने का आव्हान किया। कार्यक्रम अखिल भारतीय श्री गुरुदेव सेवा मंडल गुरुकुंज मोझरी द्वारा नगर में संचालित गुरुदेव सेवाश्रम में ग्राम जयंती महोत्सव के तहत आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इधर लोधीखेड़ा नगर के सत्यनारायण मन्दिर में भक्तों ने वर्धापन दिवस मनाया। इस अवसर पर प्राणप्रतिष्ठा एवम चंडी यज्ञ का आयोजन हुआ । पुरोहित दीपक जोशी ,यजमान विजय सीते ने पूजाविधि कर यज्ञ सम्पन्न कराया ।अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मन्दिर समिति सदस्य होमदेव कालबांडे , फू लदास मालेकर, डॉ.प्रशांत मुंगोले व भक्त मौजूद रहे। जुन्नारदेव सेन समाज ने अपने आराध्य संत सेन महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। स्थानीय खेड़ापति मंदिर में सामाजिक बंधुओं ने पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया। सकल ब्राह्मण परिवार परासिया क्षेत्र की बैठक शिव मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें परासिया, चांदामेटा ,न्यूटन बडक़ुही ,उमरेठ ,खिरसाडोह रावनवाड़ा से समाज के लोगों ने भाग लिया। भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के उपलक्षय में 3 मई को विविध कार्यक्रम व पूजन अर्चन की रूपरेखा बनाई । इस संबंध में सर्वसम्मति से चार प्रस्ताव पारित किए ,जन्मउत्सव के लिए कार्यसमिति का गठन किया जो कार्यक्रम आयोजित करेगी।