29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी और शिवराज बना रहे जनता को मूर्ख

सांसद कमलनाथ ने कार्यकर्ता सम्मेलन को किया सम्बोधित  

2 min read
Google source verification

image

Arun Garhewal

Sep 17, 2016

chhindwara

chhindwara

पांढुर्ना(छिंदवाड़ा). भाजपा बरगलाने की राजनीति करती है। राज्य में शिवराज सिंह चौहान जनता को गुमराह कर रहे हैं। अब केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी यहीं खेल-खेल रहे हैं। लोगों को बैकों में खाते खुलवाकर देने,15 लाख रुपए इन खातों में डालने की बातें कहकर गुमराह करने की राजनीति की जा रही है। लोगों को इससे कोई लाभ नहीं मिल रहा है। पहले शिवराज सिंह चौहान ने पांढुर्ना की प्यास बुझाने के लिये परसोड़ी जलाशय की घोषणा एक बार नहीं कई बार की, लेकिन आज तक डेम की जगह भी तय नहीं हो पाई है, लेकिन जनता सब जानती है। वक्त आने पर जनता इन मूर्ख बनाने वालों को सहीं जगह दिखाएगी। यह बात सांसद कमलनाथ ने सरगम थियेटर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा की भाजपा ने झूठ और मूर्ख बनाकर सत्ता हासिल की है, लेकिन आज देश के कई उद्योग बंद हो रहे हैं। इनका प्रमुख कारण कृषि की स्थिति चिंताजनक होना है। इनकी फसल बीमा योजना पर से भी पर्दा उठ गया है। उद्योग बंद होने से युवाओं को बेरोजगार का संकट छा गया है। किसान मायूस हैं। इस सरकार को इस बात से कोई लेना देना नहीं है। इसके पूर्व क्षेत्रिय विधायक जतन उईके ने कार्यकर्ताओं को सच को स्वीकारने की बात कही। उन्होंने कहा की जिले का विकास सिर्फ कमलनाथ ने ही किया है। नपा के उपाध्यक्ष राजू कोल्हे ने नगर विकास में कमलनाथ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, पर्यवेक्षक विश्वनाथ ओक्टे, विजय चौधरी, केएम पराड़कर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ साहेबराव टोन्पे, विश्वास कांबे, बापू बालपांडे, सुनील बुधराजा, सुनील जुननकर, प्रेमशंकर पालीवाल, योगेश खोड़े, ताहिर पटेल, ओमप्रकाश पटेल, मनोहर सिंह ठाकुर आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
ग्राम आंजनगांव, बड़चिचोली, हिवरासेनडवार, राजना, सिवनी, मोरडोंगरी में ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। नगर प्रवेश होते ही आदित्य क्लब के सदस्यों ने कमलनाथ का जोरदार स्वागत किया। यहां से युवक कांग्रेस ने बाइक रैली निकाली। एक शोरूम के सामने पार्षद गीता धोटे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ को फलों से तौला। शंकर नगर पेट्रोल पम्प के सामने एनएसयूआई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पुराने नाके सामने ब्लॉक महिला कंाग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीबाई ठाकुर, पूर्व नपाध्यक्ष सुमनबाई खोड़े और महिला कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अंबिका चौक पर वरिष्ठ इंका नेता सुनील जुननकर और नपा कार्यालय के सामने उपाध्यक्ष राजू कोल्हे ने कमलनाथ को लड्डुओं से तौला। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सेवादल के अध्यक्ष गणपति आगरे और नगर अध्यक्ष महादेव खुरसंगे ने वंदे मातरम् गीत गाकर कमलनाथ का स्वागत किया।

कमलनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विश्वनाथ गाढ़वे के निवास पर पहुंचकर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। कमलनाथ ने स्व. रामनाथ पाल और स्व. बलरामप्रसाद पाल के निवास पर जाकर निधन पर शोक व्यक्त किया। कमलनाथ लकवे से ग्रस्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकरराव बोकड़े के निवास पर गए थे जहां उन्होंने बीमार शंकरराव बोकड़े के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें

image