3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Assembly Election 2023: लखन वर्मा को टिकट मिलते ही मंडल अध्यक्षों के इस्तीफे

इस दौरान चार मंडल अध्यक्ष समेत करीब तीन हजार भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने इस्तीफे भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष प्रियवर सिंह को सौंप दिए। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भाजपा नेतृत्व से पंडित रमेश दुबे को ही टिकट देने की मांग की

2 min read
Google source verification
mp_assembly_election_satna_me_candidate_ka_virodh.jpg

चौरई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट लखन वर्मा को देते ही पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने चौरई से लेकर छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय तक हंगामा मचाया और इस टिकट का विरोध किया। इस दौरान चार मंडल अध्यक्ष समेत करीब तीन हजार भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने इस्तीफे भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष प्रियवर सिंह को सौंप दिए। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भाजपा नेतृत्व से पंडित रमेश दुबे को ही टिकट देने की मांग की।

बिछुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत नागरे ने कहा कि चौरई, चांद और बिछुआ भाजपा के कार्यकर्ता पंडित रमेश दुबे के अलावा किसी भी नेता को स्वीकार नहीं करेंगे। भाजपा नेतृत्व ने उनकी भावनाओं को आघात किया है। लखन वर्मा ने जिला पंचायत चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचाया। उनके समेत कमलेश वर्मा कुंडा, बब्बी चौरे नगर चौरई, कामेंद्र ठाकुर चांद मंडल अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे दिए। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य पंचकूला परतेती, चौरई बिछुआ और चांद के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी को त्यागपत्र सौंपा है। नगर पालिका चौरई के उपाध्यक्ष सिरपत नायक ने कहा कि पंडित रमेश दुबे को हर खासोआम पसंद करता है। पार्टी नेतृत्व को कार्यकर्ताओं की भावना समझनी होगी। भाजपा का टिकट लखन वर्मा के पक्ष में जारी होते ही दुबे समर्थकों का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया है।

उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए सर्वप्रथम चौरई भाजपा कार्यालय के सामने हंगामा मचाया। फिर सैकड़ों गाडिय़ों में जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसके बाद यहां नारेबाजी का सिलसिला चलता रहा। उन्होंने साफ कहा कि लखन वर्मा किसी भी स्थिति में उम्मीदवार के रूप में नहीं चलेंगे। उन्हें केवल पंडित रमेश दुबे का नेतृत्व ही स्वीकार है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री प्रहलाद पटेल के प्रति भी असंतोष जताया।

कार्यकर्ताओं की भावनाओं को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाएंगे

जिला भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष प्रियवर सिंह ने पत्रिका के साथ बातचीत में कहा कि उनके समक्ष चौरई, चांद और बिछुआ क्षेत्र के करीब तीन हजार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के इस्तीफे आए हैं। यहां का हर कार्यकर्ता पंडित रमेश दुबे के साथ है। वे टिकट की इस भावना को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ें : MP Assembly Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु ने भरा पर्चा, 12 ने जमा की जमानत राशि
ये भी पढ़ें : MP Assembly Election 2023 : नेताजी टोने-टोटकों और तंत्र-मंत्र का ले रहे सहारा, गुप्त मिर्ची हवन भी हो रहे

Story Loader