
MP flip flops
कमलनाथ ने ली सभाएं...
मप्र की भावांतर योजना फ्लॉप
तामिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद कमलनाथ गुरुवार को सतपुड़ा की वादियों में बसे आदिवासी बहुल ग्राम खापाखुर्द में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खापाखुर्द गांव का विकास देखकर मुझे खुशी होती है। एक दौर था जब गैलडुब्बा में कोई पढ़ा लिखा व्यक्ति नहीं होता था, परंतु आज इस गांव में भी इंटरनेट को समझने वाले नौजवान हो गए हैं। कांग्रेस के शासनकाल में बिजली फ्री मिलती थी, लेकिन आज किसानों को बिल भरने में पसीना छूट रहा है। मेरा छिंदवाड़ा जिले से 36 वर्ष से संबंध है और मुझ पर 2 हजार गांव की जिम्मेदारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज अपनी फोटो लगाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वह कभी यहां आए तो उनसे पूछना कि उन्होंने कितने बेरोजगार युवाओं को रोजगार ? दिया और छिंदवाड़ा जिले के लिए उन्होंने क्या किया। वहीं उन्होंने मध्य प्रदेश की भावांतर योजना को फ्लॉप बताया और कहा कि अगर भावांतर योजना से किसानों को लाभ होता तो किसान आत्महत्या नहीं करते, लेकिन मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। इस अवसर पर गंगा प्रसाद तिवारी विश्वनाथ ओकटे दीपक सक्सेना पूर्व विधायक रामदास उइके तामिया पर्यवेक्षक जमील खान, इस्माइल गांधी, जनपद अध्यक्ष उजरसिंग भारती ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन साहू , उमराव शाह, राजेन्द्र ठाकुर, सरपंच ईश्वर परतेती, चंद्रकांत तिवारी उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम में 25 कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए ।
सारसडोल पहुंचे कमलनाथ
अमरवाडा. ग्राम सरसडोल में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शो की बात करते हैं, लेकिन उनकी बात मानते नहीं, आज सबसे बड़ी चुनौती है बेरोजगारों की, नौजवान हाथों काम मांगते हैं। मोदी सरकार पर टंच कसते हुए कमलनाथ ने कहा कि दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देंगे, लेकिन उनके वायदे खोखले साबित हुए है। प्रदेश की सरकार किसान विरोधी सरकार है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि यह मैं तो किसान का बेटा हूं, यह कैसे किसान के बेटे हैं कि मध्यप्रदेश में किसान विरोधी नीतियों के कारण सबसे ज्यादा आत्महत्या मध्यप्रदेश के किसानों ने की हुई है। हमारा देश मजबूत होगा और भावांतर भुगतान योजना कलाकारी की योजना है। इस दौरान विधायक कमलेश शाह, अजय सक्सेना, सरपंच सीपत लाल भी सभा को संबोधित किया ।
मच संचालन अध्यक्ष निर्मल पटेल ने किया, आभार प्रदर्शन लोकेश सक्सेना ने किया।
Updated on:
9 Feb 2018, 5:18 PM IST
Published on:
9 Feb 2018, 5:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.