17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया अकाउंटेंट, EOW की बड़ी कार्रवाई

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ईओडब्ल्यू ने अकाउंटेंट को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

फोटो सोर्स- EOW

MP News: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आए दिन कोई न कोई भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी घूस लेते पकड़ा जाता है। ऐसा ही मामला छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है। यहां पर अकाउंटेंट को 5 हजार की रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथों पकड़ा है।

5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराए

आवेदक लाल जी पिंडपारोची निवासी-परासिया ने बताया कि 13 फरवरी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर में शिकायती आवेदन दिया था कि सफाई कर्मी के पद से वह अगस्त 2025 में रिटायर हुआ था। रिटायर्ड होने के बाद विभाग से मिलने वाली ग्रेच्युटी फंड नहीं मिले है और पेंशन भी नहीं बनी है।

25 हजार की रिश्वत सही पाई गई

ग्रेच्युटी फंड और पेंशन के लिये नगर पालिका डोंगर परासिया के एकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा से प्रार्थी मिला तो उन्होनें प्रार्थी की ग्रेच्युटी फंड और पेंशन जारी करने के लिये 25000/-रुपये की मांग की थी। जिसमें से 20000/-रुपये प्रार्थी से आरोपी ने ले लिये। शिकायत का सत्यापन किये जाने पर आरोपी द्वारा 25000/-रुपये की रिश्वत की मांग सही पायी गयी।

अकाउंटेंट ने रोक लिया था भुगतान

आरोपी अकाउंटेंट शैलेंद्र शर्मा नगर पालिका के रिटायर्ड सफाई कर्मी को फंड और पेंशन का भुगतान रिश्वत लेने के लिए रोक दिया था। ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी शैलेंद्र शर्मा नगर पालिका डोंगर परासिया जिला छिंदवाड़ा में राशि 5000/-रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 की धारा 7(ए) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है