17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘No Case…No FIR…बजरंगी काटेंगे 10-10 बांग्लादेशियों का सिर’; जमकर बरसे टी राजा सिंह

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में विधायक टाइगर राजा सिंह ने कहा कि आज के बच्चे मोबाइल में बिजी हैं और शिवाजी महाराज 12 साल की उम्र में ही युद्ध कला में माहिर हो गए थे।

2 min read
Google source verification

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आयोजित हिंदू गर्जना रैली के बाद हिंदू नेता और विधायक टी राजा सिंह ने सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज 12 वर्ष की उम्र में युद्धकला में माहिर हो गए थे। आज 20 से 25 साल का बच्चा मोबाइल में बिजी है। परिवार में बच्चों को देश-धर्म और समाज की जानकारी नहीं है यह गंभीर विषय है। प्रत्येक सनातनी को चाहिए कि अपने बच्चों को देश और धर्म का ज्ञान दे। आने वाले खतरों के प्रति आगाह करें। देश में जहां भी हिंदूओं की आबादी कम हो रही है वहां पर हिंदू परेशान हो रहा है। पलायन हो रहा है।

10-10 बांग्लेदेशियों के सिर काटेंगे

टी राजा सिंह ने कहा कि अगर कोई मेरी जान लेना चाहता है तो पूरी तरह ले, लेकिन बच गया तो सख्त जवाब देंगे। मैं तो सरकार से मांग करता हूं कि न केस…न एफआईआर, फिर देखो हमारे बजरंगी कैसे 10-10 बांग्लेदेशियों का सिर काटेंगे। कभी हमारा राज आया तो एक आंतकी का सिर काटने वाले को 50 हजार रूपये का इनाम देंगे। यह बात पोला ग्राउंड में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के पूर्व आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए तेलंगाना के गोशामहल से विधायक हिंदूवादी नेता टी राजा सिंह ने कही।

हिंदुओं की संख्या घट रही

विधायक टाइगर राजा सिंह ने हिंदुओं की कम हो रही संख्या पर भी चिंता जताई। आज देश में बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही है जो बड़ा खतरा है। बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश में बड़े पैमाने पर बंगलादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। उधर तेलंगाना सरकार ने - आधिकारिक रूप से 8 हजार बंगलादेशियों के वहां रहने की पुष्टि की है। वहां की सरकार उन्हें पाल रही है। सिंह ने तेलंगाना के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट के लिए वहां के सीएम धर्म बदल रहे हैं।

टीपू सुल्तान नहीं बल्कि शैतान

विधायक सिंह ने टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करने पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान नहीं बल्कि वह टीपू शैतान था। वह दक्षिण का औरंगजेब था। राजा सिंह ने पश्चिम बंगाल में मस्जिद निर्माण को लेकर ममता बनर्जी सरकार और असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा।