
कलेक्टर ने जताई नाराजगी, एडीएम की अगुआई में कमेटी गठित
छिंदवाड़ा.नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा की क्रास वोटिंग की शिकायत कर भाजपा पार्षदों का दल छिंदवाड़ा लौट गया है। पार्टी नेता और पार्षद भोपाल में संगठन से हुई बातचीत पर कुछ कहने से बच रहे हैं। इस दल में भोपाल नहीं जा पाए पार्षद यह सवाल भी उठा रहे हैं कि अविश्वास प्रस्ताव में गोपनीय मतदान हुआ था, उसमें जिन असंतुष्ट पार्षदों ने विपक्ष का साथ दिया, उनके चेहरे अभी तक खुलकर सामने नहीं आ पाए हैं। ऐसे में पार्टी ऐसे विश्वासघातियों पर किस आधार पर कार्रवाई करेगी। यह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक सप्ताह पहले आए अविश्वास प्रस्ताव में हुए विश्वासघात का तूफान अभी तक खत्म नहीं हो पाया है। भाजपा संगठन ने पूरी कोशिश कर 32 पार्षदों के दस्तखत कर आधी रात को इसे प्रशासन को पेश किया था। फिर इसकी स्वीकृति कलेक्टर से लेकर अविश्वास प्रस्ताव रखवाया था। उसमें भी कांग्रेस के निगम अध्यक्ष बाजी मार ले गए। इससे भाजपा संगठन की किरकिरी हुई है। पार्टी अपमानित महसूस कर रही है। उधर, विश्वासघात करने वाले पार्षद पार्टी को सबक सिखाकर सुकून की नींद ले रहे हैं। एक दिन पहले संगठन के नेताओं ने भोपाल में भाजपा पार्षदों के अविश्वास प्रस्ताव की कहानी सुनी। संभावित भाजपा पार्षदों के नाम सुने। फिर ये मामला संगठन स्तर पर छोड़ दिया है। इस पर किसी पार्षद पर कार्यवाही होगी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं किया गया है।
इधर, पार्षदों के बीच हुई चर्चा अब राजनीतिक चटकारा बनती जा रही है। पार्षद भी अपनेवाले कार्यकर्ताओं को भोपाल की चर्चा सुना रहे हैं। किसने क्या कहा, किसने सुना,बस यहीं बातचीत सामने आ रही है। इधर, जिन पार्षदों ने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया, वे चुपचाप है। बस राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा हो रही है कि देखते हैं कैसे कार्यवाही होती है क्योंकि गोपनीय मतदान हुआ है। उसमें किसने किसको वोट दिया है,यह तो मतपेटी में ही दफन है।
…….
भोपाल में निगम योजनाओं की मांगी राशि: पाण्डेय
भाजपा पार्षद दल के साथ गए वरिष्ठ पार्षद विजय पाण्डेय से जब शिकवा शिकायतों पर चर्चा हुई तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जिन योजनाओं की राशि रुकी पड़ी थी, उस विषय पर सीएम समेत अन्य नेताओं से चर्चा हुई है। कब किसने कौन सी शिकायतें की है, वे नहीं जानते हैं।
….
Published on:
16 Oct 2024 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
