20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनपद अध्यक्ष को भाजपा में शामिल करने का विरोध

कांग्रेस समर्थक जनपद अध्यक्ष तुलसा परतेती को भाजपा में शामिल करने पर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने नाराजगी जताई है। छिंदवाड़ा में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों को भाजपा में शामिल किया गया था। यह सब तामिया भाजपा मंडल के स्थानीय नेताओं के संज्ञान में लाए बगैर ही किया था। इससे भाजपा के वरिष्ठ नेता नाराज हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
tamiya.jpg

Opposition to inclusion of district president in BJP

छिंदवाड़ा/तामिया. कांग्रेस समर्थक जनपद अध्यक्ष तुलसा परतेती को भाजपा में शामिल करने पर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को छिंदवाड़ा में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों को भाजपा में शामिल किया गया था। यह सब तामिया भाजपा मंडल के स्थानीय नेताओं के संज्ञान में लाए बगैर ही किया था। इससे भाजपा के वरिष्ठ नेता नाराज हो गए हैं। गुरुवार को कांग्रेस समर्थक जनपद अध्यक्ष तुलसा परतेती को भाजपा में शामिल होने पर तामिया खेड़ापति माता मंदिर से जनपद कार्यालय तक स्वागत रैली निकाली गई । रैली में वरिष्ठ नेता वीरेंद्र राय, मंडल अध्यक्ष सुनील मर्सकोले, महामंत्री दुर्गेश सलामे, लेखराम राय, विजय शिवहरे, रियाज खान,सुंदरलाल साहू,बालकदास चौहान, विनय साहू शामिल नहीं हुए। वरिष्ठ नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राय का कहना है कि वरिष्ठ नेताओं सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री के जानकारी में लाए बिना ही भाजपा में शामिल कर लिया गया। हम उन्हें भाजपा का नहीं मानेंगे। इसलिए स्वागत रैली में नहीं गए। उन्हें संगठन की बैठकों में भी नहीं बुलाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष सुनील मर्सकोले का कहना है कि जिस क्षेत्र से जनपद अध्यक्ष है। उस क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उन्हें पार्टी में शामिल किए जाने से नाराज हैं। इसलिए हम जनपद अध्यक्ष को भाजपा का सदस्य नहीं मानते।