23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांढुर्ना की युक्ति रहीं सेकंड रनर अप

दुबई में शुक्रवार को सम्पन्न हॉट मोंडे मिसेज इंडिया वल्र्ड वाइड प्रतियोगिता में पांढुर्ना की बेटी युक्ति बेहुणे द्वितीय विजेता बनी। युक्ति ने 105 प्रतियोगियों में दूसरा स्थान पाया। यह खबर मिलते ही पांढुर्ना में लोगों ने प्रसन्नता जताई।

less than 1 minute read
Google source verification
yukti.jpg

Pandhurna's YUKTI was the second runner up

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. दुबई में शुक्रवार को सम्पन्न हॉट मोंडे मिसेज इंडिया वल्र्ड वाइड प्रतियोगिता में पांढुर्ना की बेटी युक्ति बेहुणे द्वितीय विजेता बनी। युक्ति ने 105 प्रतियोगियों में दूसरा स्थान पाया। यह खबर मिलते ही पांढुर्ना में लोगों ने प्रसन्नता जताई। शहर के समाज सेवी गोविंद बेहुण व कुसमु बेहुणकी छोटी बेटी युक्ति उर्फ खुशबू पूना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। हॉट मोन्ड प्रतियोगिता में अलग अलग देशों की 107 प्रतियोगियों का चयन हुआ था। इनमें युक्ति भी शामिल थी। दुबई में एक जून से शुरु प्रतियोगिता के कई राउंड हुए। युक्ति ने खुद को साबित किया। शुक्रवार रात विजेताओं की घोषणा हुई जिसमें युक्ति सेकंड रनर अप रहीं।इधर ग्राम पंचायत भवन सातनूर के सामने गत 4 वर्षों से बिरसा मुंडा की प्रतिमा उपेक्षित पड़ी खंडित हो चुकी है। इस प्रतिमा का अभी तक अनावरण नहीं किया गया। बताया गया कि गोंडवाना समाज को बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करना था । मौसम की मार से प्रतिमा खंडित हो चुकी है। मूर्ति के लिए ग्राम पंचायत सातनूर ने सीमेंटेड चबूतरा भी बनवाया था ।