
Pedestrians going from Hyderabad to Khatushyam welcomed
छिंदवाड़ा/पांढुर्ना . हैदराबाद से खाटूश्याम जा रही पदयात्रा मंगलवार सुबह पांढुर्ना पहुंची। खाटूश्याम के भक्तों ने एमपीईबी कॉलोनी के पास यात्रा का स्वागत किया। डीजे की धुन पर खाटूश्याम के भजन गाए। महिला पुरुषों ने निशान हाथों मे लेकर पदयात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा सरगम थियेटर में विश्राम के लिए रूकी। बुधवार सुबह यात्रा मुलताई की ओर प्रस्थान करेगी। इधर चौरई. नगर में चल रहे श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव में चतुर्थ दिवस बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। आचार्य विशुद्ध सागर ने कहा कि मोक्ष का मार्ग भूलने का मार्ग है। बीता हुआ याद करके मोक्ष की प्राप्ति सम्भव नही है। मोक्ष का मार्ग वीरों का मार्ग है। इसके लिए सब कुछ त्यागना पड़ता है। अगर लोभ होगा तो मोक्ष नही मिलेगा। असत्य का साथ छोडक़र सत्य के साथ चलिए। उन्होंने कहा भीख मांगना बहुत सरल है, पर भिक्षु बनना उतना ही जटिल है। मोहमाया का त्याग कर आत्मकल्याण की ओर बढि़ए। आचार्य ने नारी शक्ति का आदर सम्मान करने के लिए कहा।
Published on:
18 Jan 2023 10:50 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
