14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रभक्ति, प्रेम और हास्य रचनाओं की बौछारों में भीगे काव्यप्रेमी

मंगलवार रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जबलपुर से आईं मणिका दुबे ने श्रृंगार रस का कविता पढ़ कर तालियां बटोरी। जबलपुर के ही अमित जैन मौलिक ने भगवान महावीर के जीवन पर काव्यपाठ किया। उनकी कृति बेटियां -बहुएं मिल तो जाती हैं ,बेटियां नही मिलती को जमकर सराहना मिली।

less than 1 minute read
Google source verification
kavi.jpg

Poetry lovers drenched in the showers of patriotism, love and humor

छिंदवाड़ा/चौरई. नगर में चल रहे श्री मज्जिनेन्द्र जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव में पंचम दिवस ज्ञानकल्याणक में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मंगलवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ अतिथि विधायक सुजीत चौधरी, पूर्व विधायक पं रमेश दुबे ,गंभीरसिंह चौधरी,नपाध्यक्ष पूर्णिमा जैन सहित आमन्त्रित कवियों के सम्मान के साथ हुआ। जबलपुर से आईं मणिका दुबे ने सरस्वती वन्दना से कवि सम्मेलन की शुरूआत की। उन्होंने श्रृंगार रस का कविता पढ़ कर तालियां बटोरी। जबलपुर के ही अमित जैन मौलिक ने भगवान महावीर के जीवन पर काव्यपाठ किया। उनकी कृति बेटियां -बहुएं मिल तो जाती हैं ,बेटियां नही मिलती को जमकर सराहना मिली। उप्र से आए कवि राम भदावर ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत और राजनीतिक परिदृश्य पर कविताएं प्रस्तुत की। जनसमूह ने उन्हें दोबारा काव्यपाठ के लिए बुलाया। बदल रहा है वो आकार बचाना होगा भारत माता का विस्तार बचाना होगा बचाना चाहते हो अगर पूरा भारत तो पहले परिवार बचाना होगा आकर्षण का केंद्र रही । हास्य रस के कवि डॉ अनिल चौबे ने श्रोताओं को जमकर हंसाया। इंदौर से आए गीतकार अमन अक्षर ने प्रेम और राम गीत से अलग समां बांधा। राम गीत की पंक्तियों ने श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया ।