28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police: पुलिस गुत्थी में उलझी नहीं सुलझा पा रही प्रकरण, क्या है मामला पढ़ें यह खबर

उमरानाला पुलिस चौकी क्षेत्र के नागपुर रोड स्थित ग्राम चिखलीकला में मिले युवक के शव की जांच में मोहखेड़ थाना पुलिस उलझ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Baban Rao Pathe

•

Updated: 23 Sep 2022, 8:28 PM IST

patrika_samachar.jpg

62 km two-lane road being built from Narmadapuram bypass to Pipariya with Rs 220 crore, traffic system will be better

छिंदवाड़ा. उमरानाला पुलिस चौकी क्षेत्र के नागपुर रोड स्थित ग्राम चिखलीकला में मिले युवक के शव की जांच में मोहखेड़ थाना पुलिस उलझ गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच में सामने आए तथ्य भी उलझा रहे हैं। अब हत्या और आत्महत्या के बीच छानबीन चल रही है, किन्तु अभी तक टीम किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

मोहखेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम चारगांव निवासी अजय (20) पिता रविशंकर सोनी 10 सितम्बर को बाइक लेकर घर से निकला था। शव ग्राम चिखलीकला के पास पहाड़ी के किनारे एक खेत में नीम के पेड़ के नीचे मिला था। 12 सितम्बर की शाम 5 बजे मवेशी के चरवाहे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। 13 सितम्बर को परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उन्हें सौंपा गया। पुलिस को 15 सितम्बर को रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें सामने आया कि सिर पर चोट के निशान है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया हत्या मानकर जांच और छानबीन प्रारम्भ की। मृतक ने अंतिम बार अपने मोबाइल से जिन लोगों को फोन किया था उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि मृतक ने उन्हें विषाक्त पदार्थ खाने के बाद मदद के लिए बुलाया था। पुलिस का कहना है कि शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद आई रिपोर्ट में भी विषाक्त पदार्थ खाने का उल्लेख हुआ है। वर्तमान में पुलिस की जांच दोनों दिशा में जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं।

आत्महत्या के अधिक साक्ष्य
मोहखेड़ टीआइ गोपाल घासले का कहना है कि परिवार के सदस्यों से जानकारी जुटाने के साथ ही संदेहियों से की गई सख्त पूछताछ में हत्या से अधिक आत्महत्या के साक्ष्य मिल रहे हैं। फिर भी इसे अंतिम ना मानते हुए पुलिस की जांच और छानबीन जारी है। सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकता है। फिलहाल जांच जारी है। हत्या को लेकर परिवार के सदस्यों ने भी संदेह नहीं जताया है। सिर पर आई चोट गिरने की वजह से भी आ सकती है।