17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति…नए निगम अध्यक्ष का नाम घोषित नहीं, पार्षदों के बीच टकराहट

-भाजपा पार्षदों के बीच से आ रही चर्चा, कांग्रेस पार्षद कह रहे-हमारी विशेष रणनीति

2 min read
Google source verification
Nagar nigam chhindwara

Nagar nigam chhindwara

छिंदवाड़ा.नगर निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो के खिलाफ आठ अक्टूबर को लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा पार्षद खेमे से हर दिन नई चर्चाएं सामने आ रही है। सवाल नए निगम अध्यक्ष के नाम पर है, जिसे अभी तक घोषित नहीं किया गया है। इस पर भाजपा पार्षदों के बीच टकराहट हो सकती है। इस पर कांग्रेस पार्षद कुछ भी कह नहीं पा रहे हैं। वे इस पर विशेष रणनीति होने की जानकारी दे रहे हैं।
यह पहले ही बताया जा चुका है कि भाजपा में दो गुट दो दशक से मौजूद है। जिनमें आपस में एकता का अभाव लम्बे समय से रहा है। इन दोनों गुटों से ही 48 वार्ड में अलग-अलग भाजपा पार्षद चुनकर आए हैं। दो साल पहले 2022 में हुए नगर निगम चुनाव के समय इन पार्षदों के बीच टिकट से लेकर निर्वाचन तक आपसी झगड़े, मनमुटाव रहा। इनमें कुछ निर्दलीय भी जीत कर आए। फिर भाजपा की सदस्यता ली। हाल ही के लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस के 13 पार्षद व सभापति भाजपा में शामिल हुए। इस समय भाजपा पार्षदों का दल अलग-अलग विचारधाराओं का समूह है। जिनके नेता अप्रत्यक्ष रूप से अलग-अलग मौजूद है। इनमें से कुछ पार्षदों के लिए आपसी संबंध महत्वपूर्ण है। इस आधार पर नगर निगम में 8 अक्टूबर को नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। अभी तक नए निगम अध्यक्ष का नाम घोषित नहीं किया गया है। जिन पार्षदों के नाम शहर की चर्चा में तैर रहे हैं, उनके अंतर्विरोधी भी ज्यादा है।
भाजपा कलेक्टर को भेजे गए पत्र में 32 पार्षदों के होने का दावा कर रही है। फिर भी वरिष्ठ नेता भी पार्षदों की निष्ठा को संदेह की दृष्टि से देख रहे हैं। इससे कहीं न कहीं कुछ गोलमोल होने के संकेत मिल रहे हैं।
……
कांग्रेस के 14 पार्षद एकजुट, विशेष रणनीति पर काम
कांग्रेसी निगम अध्यक्ष के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस पार्षद निगाहें रख रहे हैं। इस संबंध में कांग्रेस पार्षद राहुल मालवी का कहना है कि हमारे 14 पार्षद एकजुट है। अभी हम विशेष रणनीति पर काम कर रहे हैं। हमें लोकतांत्रिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है। भाजपा संविधान व लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मालवी का सवाल यह हैं कि भाजपा ने अभी तक नए निगम अध्यक्ष प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। इससे राजनीति में कई संकेत मिल रहे हैं।
…..