7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Against BJP: भाजपा के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी

राजीव भवन में शुक्रवार को जिला कांग्रेस सेवादल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई है, जिसमें नौ बिन्दुओं पर चर्चा की गई है

less than 1 minute read
Google source verification
Against BJP: भाजपा के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी

भाजपा के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी

छिंदवाड़ा. राजीव भवन में शुक्रवार को जिला कांग्रेस सेवादल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई है, जिसमें नौ बिन्दुओं पर चर्चा की गई है। मुख्यरूप से भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति तैयार की है।

जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि आगामी दिनों में जिला कांग्रेस सेवादल ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करने के साथ ही, जिलेभर में क्षेत्रीय कमेटियों का गठन किया जाएगा। आइटी सेल का गठन, जिले के सभी ब्लॉक एवं नगर मुख्यालयों पर महिला सेवादल का गठन, जिले भर के सभी ब्लॉक एवं नगर मुख्यालयों में स्थानीय समस्याओं एवं भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जयंती पर 20 अगस्त को जिलेभर में पौधरोपण किया जाएगा। बैठक को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमित सक्सेना, आशीष त्रिपाठी एवं फिरोज खान ने सम्बोधित किया।
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने दी श्रद्धांजलि
छिंदवाड़ा. जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक गायकवाड़ के पिता शरद गायकवाड़ एवं आइटी सेल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अमन वर्मा के पिता सुमन सिंह वर्मा के निधन पर जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने शोक व्यक्त किया है। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष फिरोज खान ने बताया कि कांग्रेस भवन में स्व. सुमन सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई।