जिला बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव चौधरी का कहना है कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित प्रापर्टी बाजार में सुधार आने लगा है। लोग पहले पुराने सौदे की रजिस्ट्री कर रहे थे, अब फ्लैट की बुकिंग, मकान व प्लॉट की बिक्री में भी रुचि लेने लगे हैं। इससे बाजार में छाई निराशा दूर होने लगी है। जल्द ही बाजार में अच्छा समय आएगा।