21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साईं मंदिर से शुक्रवार को निकलेगी दिंडी यात्रा

संतो के सानिध्य में धर्ममय होगा शहर

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinod Yadav

Jul 14, 2016

chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा
. आषाढ़ी एकादशी पर दूसरे वर्ष शुक्रवार को समग्र मराठी समाज दिंडी यात्रा निकालेगा। इस धार्मिक आयोजन में संतों का सानिध्य भी मिलेगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सुबह विभिन्न समाज गाजे-बाजे के साथ दिंडी यात्रा निकालेंगे और साईं मंदिर पहुंचेंगे। भगवान विटठ्ल रुकमाई के चरणों में अर्पित यह यात्रा दोपहर 3 बजे से यात्रा साईं मंदिर से गजानन मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगी। गजानन गुणगान मंडल समिति के संचालक आनंद बक्षी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 7 बजे कलश पूजन मंत्रोच्चार के साथ होगा। शहर के विभिन्न स्थानों से दिंडियां हरिकीर्तिन करते हुए साईं मंदिर पहुंचेगी। यहां से रामनाथ ओक्टे और जयदेव राउत के संयोजन में तीन बजे यात्रा निकलेगी। शाम चार बजे गजानन मंदिर में नवनिर्मित गुंबज में कलश स्थापित होगा।


महाराष्ट्रीयन नाव्ही समाज अध्यक्ष गजानंद खिरेकर के नेतृत्व में चंदनगांव माता मंदिर से सुबह 11 बजे से यात्रा निकालेगा। शिवमंदिर चौकसे कालोनी से 11.30 बजे याात्रा निकलेगी। चंद्रभानदेवरे, योगिता मनोहर गेडाम, अंजना आशीष त्रिपाठी, मिलिंद नवघरे आदि इसकी व्यवस्था संभालेंगे। पांच बजे आमंत्रित अतिथियों के साथ दिंडियों की प्रस्तुति होगी। रात को महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में गजानन गुणगान मंडल, सच्चिदानंद सेवा समिति, लोणारे कुनभी समाज, तिरोले कुनभी समाज, छत्रपति शिविाजी मंडल, माली समाज, महाराष्ट्रीयन तैलिक समाज, महाराष्ट्रीयन नाव्ही समाज, महाराष्ट्र मंडल, शैव लिंगायत समाज, मांग मातंग समाज, स्वर्णकार समाज आदि शामिल होंगे।


संत और विशिष्ट अतिथियों का सानिध्य

दिंडी यात्रा में संत प्रवीण नाथ जी महाराज, संत अमृत फले महाराज, मराठी साहित्य अकादमी के निदेशक अश्विन खरे और सुरेंद्र वैद्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में महापौर कांता सदारंग, विश्वनाथ ओक्टे, रमेश पोफली, कीर्ति गावंडे, नंदा भांगे, जगेंद्र अल्डक सहित महाराष्ट्र मंडलकों के अध्यक्ष भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें

image