29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माता अहिल्या देवी को किया नमन , बताई जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने की पीड़ा

लोकमाता अहिल्यादेवी होल्कर धनगर समाज सेवा समिति सौंसर के तत्वाधान में सामुदायिक भवन में जयंती समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा डागा थी। सभी ने माता अहिल्या को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए। कनक नवले ने अहिल्यादेवी की जीवनी पर प्रकाश डाला। धनगर समाज अध्यक्ष अशोक कुमार लाखे ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। नीलकंठ गोहत्रे ने समाज की गतिविधियों की जानकारी दी। जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने की समस्या बताई। इसके लिए समाज को संगठित होने का आवाहन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
ahilya_bai.jpg

Salute to mother Ahilya Devi, told the pain of not getting caste certificate

छिंदवाड़ा/ सौंसर . लोकमाता अहिल्यादेवी होल्कर धनगर समाज सेवा समिति सौंसर के तत्वाधान में होल्कर सामुदायिक भवन में जयंती समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा डागा थी। जिला पंचायत सदस्य संदीप मोहोड़, लक्ष्मण चाके, पार्षद भारत तरारे, शामराव धवले, यशवंत तवले, नीलकंठ गोहत्रे, ज्योतिताई वडे, कृष्णकांत धवले, अशोक कुमार लाखे मौजूद थे। सभी ने माता अहिल्या को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए। कनक नवले ने अहिल्यादेवी की जीवनी पर प्रकाश डाला। धनगर समाज अध्यक्ष अशोक कुमार लाखे ने समाज की एकता व संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। नीलकंठजी गोहत्रे ने धनगर समाज की गतिविधियों की जानकारी दी। जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के समस्या बताई। इसके लिए समाज को संगठित होने का आवाहन किया। सुरेखा डागा ने धनगर समाज भवन के लिए जगह दिलाने के लिए आश्वस्त किया। समारोह में कक्षा बारहवीं में नंदनी मोरेश्वर लव्हाले व कक्षा पांचवीं में समर्थ प्रदीप गोहत्रे के प्रथम स्थान पर आने पर सम्मानित किया गया। सिविल लाइन स्थित अहिल्यादेवी होल्कर की प्रतिमा का पूजन किया गया। संचालन शालिक गोहत्रे ने किया। इस मौके पर लक्ष्मण आगरकर, किशोर धवले, शालिक गोहत्रे, शिवशंकर घायवट, दशरथ घायवट, अशोक कुमार लाखे, यशवंत तवले, अनिल बांबल, किसना टेकाडे, कमलेश लव्हाले, मनोहर निखार, वासुदेव पाल, गिरधारी लामसे, महेन्द्र चाके, संजय टेकाडे उपस्थित रहे।

Story Loader