3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता की राह में ‘लोटा का रोड़ा

नगरनिगम शहर को स्वच्छता रैकिंग में नम्बर वन लाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन शहर के फोकट नगर के निवासी घर में शौचालय होने के बावजूद खुले में शौच करने जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Common Desk

•

Updated: 13 Dec 2016, 1:34 PM IST

chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा . नगरनिगम शहर को स्वच्छता रैकिंग में नम्बर वन लाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन शहर के फोकट नगर के निवासी घर में शौचालय होने के बावजूद खुले में शौच करने जा रहे हैं। बच्चों से लेकर महिलाएं, पुरुष तक हाथों में लौटा लेकर शौच के लिए मैदान में जा रहे हैं। वार्ड पार्षद रामेश्वर ठाकरे ने बताया कि फोकट नगर में लगभग 90 मकान हैं। इनमें से 75 फीसदी घरों में पक्के शौचालय हैं।

फूल मालाएं पहनाएंगे
फोकट नगर में सिर्फ आठ से दस लोगों के यहां शौचालय निर्माण का काम शेष है। 90 फीसदी लोगों के यहां पर शौचालय है। लोगों को बार-बार समझा रहे हैं कि खुले में शौच के लिए न जाएं। अब फूल मालाएं पहनाकर उन्हें खुले शौच में जाने से रोका जाएगा।
रामेश्वर ठाकरे, वार्ड पार्षद सर्रा

टैंक अधूरा और टूटी सीट
छिंदवाड़ा . वार्ड नम्बर पांच में शौचालय निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। कई घरों में बिना जुड़ाई के सोख टैंक और टूटी सीट लगा दी है। वार्ड पार्षद राजकुमारी यादव ने बताया कि एक दर्जन शौचालय का निर्माण होना है। इनमें छह शौचालयों का काम चल रहा है जिसमें गड़बड़ी नजर आ रही है। स्थानीय महतू यादव ने बताया कि ठेकेदार ने शौचालय में दरकी हुई सीट लगा दी है। सोख टैंक तो बनाया है, लेकिन सीमेंट से जुड़ाई न होने के कारण दरक रहा है। टैंक में ढंकने के लिए जो ढक्कन दिया गया है वह दरार छोड़ चुका है। इसी तरह शिवनगर में रहने वाली सरिता राजपूत के यहां भी शौचालय तो तैयार हो चुका है, लेकिन उसमें भी टूटी हुई सीट लगा दी गई है।

शिकायत मिली है
शौचालय में टूटी हुई सीट लगाए जाने की शिकायत मिली है। ठेकेदार को दूसरी लगाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
अशोक पाण्डेय, एई, ननि