
शाला संचालन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने है।
परासिया. कोयलांचल का प्रतिष्ठित स्कूल फ्लावरवेल लगातार विवादों में बना हुआ है। शाला संचालन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने है। स्कूल पर वर्चस्व की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ी जा रही है।
जिला कलेक्टर के आदेश पर सोमवार को वर्तमान प्रशासक एवं तहसीलदार सरोज परिहार स्कूल पहुंची जहां प्राचार्य अवकाश पर थे इसके बाद पूरन राजलानी के नेतृत्व वाली समिति को प्रभार दिलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओ ने प्रभार देने के विरोध में जमकर नारेबाजी की, कुछ शिक्षकों ने भी विरोध किया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा जिसने मामले को शांत कराया।
गौरतलब है कि शाला संचालन को लेकर विद्याॢथयो एवं शिक्षकों के साथ समिति सदस्यों की मारपीट तक हो चुकी है जिसका मामला न्यायालय में लंबित है। अविभावको ने इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन से परीक्षा तक चार्ज नहीं दिलाने का अनुरोध किया था उनका कहना था कि फिर माहौल खराब होगा जिसका असर बच्चों की परीक्षा की तैयारी पर पड़ेगा। हालांकि कमिनर द्वारा स्थगन दिए जाने की खबरों के बाद शाला संचालन को लेकर एक बार फिर मामला खटाई में पड़ता नजर आ रहा है।
&कलेक्टर के निर्देश पर पूरन राजलानी वाली समिति को शाला संचालन के लिए सोमवार को प्रभार दिलाया गया है। प्राचार्य ने अवकाश पर होने की सूचना दी थी वह मौजूद नहीं थे।
सरोज परिहार, तहसीलदार परासिया
&शाला संचालन का प्रभार मिलने के बाद हम विद्याॢथयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसका प्रयास करेंगे। शाला स्टाफ के साथ समन्वय बनाकर शाला संचालित की जाएगी, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
पूरन राजलानी, कोषाध्यक्ष एजुकेशन समिति
&कमिश्नर के द्वारा चार्ज नहीं देने के लिए स्थगन दिया गया है। परीक्षा शुरू हो गई है इस तरह के विवादो का बुरा प्रभाव बच्चो पर पड रहा है। स्थगन की प्रति संबंधित अधिकारियो को उपलब्ध कराई जा रही है।
एसके गांगुली, प्राचार्य फ्लावरवेल स्कूल चांदामेटा
Published on:
6 Feb 2018, 4:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.