
SCHOOL SPORTS----स्कूली खिलाडिय़ों का वनवास खत्म, जारी हुआ खेलकूद कैलेंडर
छिंदवाड़ा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान पर आयोजित डीसीए क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को 2 मैच खेले गए।
पहला मैच सीसीए क्लब व नवचेतना क्रिकेट क्लब अमरवाड़ा के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवचेतना क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। इसमें आकाश विश्वास ने सर्वाधिक 26 रन व कार्तिक ने 21 रन का योगदान दिया। सीसीए क्लब ने लक्ष्य 12.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।। सीसीए के बल्लेबाज शांतनु राजपूत ने 41, विशाल सिन्हा ने 34 नाबाद व मंगेश यादव ने नाबाद 30 रन बनाए। इस प्रकार मैच 8 विकेट से सीसीए क्लब ने जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में अंपायर शुभम मंडराह व श्रांत चन्देल रहे। स्कोरर डीके रॉय चौधरी व आकाश सूर्यवंशी रहे। दूसरा मैच ग्रुप बी में समर्थ क्लब जूनियर छिंदवाड़ा व यू टू फिटनेस क्लब के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यू टू फिटनेस क्लब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 141 रन बनाए। जिसमें कप्तान आकाश सूर्यवंशी ने नाबाद 47 रन, मोइन खान ने 31 रन बनाए। समर्थ क्लब के गेंदबाज श्रांत चन्देल ने 3 विकेट लिए। जवाब में उतरी समर्थ क्लब ने लक्ष्य को रोमांचक तरीके से 19.1 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया।। समर्थ क्लब के बल्लेबाज कप्तान नीरज चरपे ने सर्वाधिक नाबाद 33 रन नाबाद, विवेश उइके ने 27 रन, श्रांत चन्देल ने 18 रन बनाए। यू टू फिटनेस क्लब के गेंदबाज संदीप सिंह ने 4 व आकाश सूर्यवंशी व मोइन खान ने 2-2 विकेट लिए। मैच 1 विकेट से समर्थ क्लब जूनियर ने जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में अंपायर शैलेन्द्र बिंदवारी व मुबीन खान रहे। स्कोरर संतोष कहार व अंकित, कॉमेंटेटर हिमान्शु जायसवाल रहे।
आज का मैच
बुधवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 9 बजे से हाउसिंग बोर्ड क्लब व राइजिंग स्टार क्लब चौरई के मध्य एवं दूसरा मैच दोपहर 12 बजे से नगर निगम व एसएएफ क्लब के मध्य खेला जाएगा।
Published on:
22 Dec 2021 12:56 pm

बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
