28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Workshop: एक दिवसीय कार्यशाला में जुटे विषय विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Baban Rao Pathe

•

Updated: 19 Sep 2022, 3:22 PM IST

Workshop: एक दिवसीय कार्यशाला में जुटे विषय विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

एक दिवसीय कार्यशाला में जुटे विषय विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

छिंदवाड़ा. मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल के संचालक अभियोजन पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आयोजन किया गया। अभियोजन एवं पुलिस अधिकारियों के विवेचना कौशल उन्नयन प्रशिक्षण सह परिचर्चा कार्य शाला में विषय विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

आयोजित कार्यशाला में अपराधों की विवेचना करते समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया है। समय के साथ-साथ अपराध करने के तरीकों में आ रहे बदलाव के साथ ही विवेचना को भी उसी तरह से बदलना आवश्यक होगा ताकि आरोपियों पर न्यायालय में दोष सिद्ध हो सके। कठोर सजा से दंडित किया जा सके। अधिकांश मामलों में कमजोर विवेचना के कारण दोषी न्यायालय से बरी हो जाता है। इसी तरह साइबर अपराध कई प्रकार के हो चुके हैं। महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ती जा रही। इन परिस्थितियों में साइबर अपराध की विवेचना और पीडि़त को न्याय दिलाना चुनौतीपूर्ण हो चुका है। इसी तरह के अन्य बिन्दुओं पर जिले के समस्त एसडीओपी, टीआइ, कार्यवाहक टीआइ, एसआई व एएसआई का प्रशिक्षण दिया गया। संचालक अभियोजन पुलिस महानिदेशक अन्वेष मंगलम के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जितेन्द्र शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश छिंदवाड़ा, विवेक अग्रवाल पुलिस अधीक्षक, समीर पाठक जिला अभियोजन अधिकारी, जी.बी. रामटेके मेडिकल कॉलेज डीन ने मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।

इन्होंने दिया प्रशिक्षण
कार्यशाला में जितेन्द्र शर्मा जिला प्रधान न्यायाधीश, विवेक अग्रवाल पुलिस अधीक्षक, सौरभ कुमार सुमन जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा, राजीव अयाची विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट), पवन पटेल अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, समीर पाठक जिला अभियोजन अधिकारी छिंदवाड़ा, स्टेट साइबर सेल भोपाल से अनुज समाधिया, सतीश बिरडिया ने उपस्थित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है।
उत्कृष्ट पैरवी पर मिला प्रमाण पत्र
उत्कृष्ट पैरवी करने वाले अभियोगन अधिकारियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। दिनेश उइके अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी सुनील सिंधिया, पंकज चिखलकर, मनीष नेमा ए.जी.पी. को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। सभी प्रशिक्षणकर्ता अधिकारियों को स्मृति चिन्हृ भेंट किया गया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
जिला रजिस्ट्रार न्यायाधीश मेहताब सिंह बघेल एवं किशोर न्याय बोर्ड प्रधान मजिस्ट्रेट वीणा खलखो की विशेष उपस्थिति रही। कार्यशाला में जिला लोक अभियोजक अजय पालीवाल, विशेष लोक अभियोजक अरीफ खान, एवं समस्त अभियोजन अधिकारीगण उप पुलिस अधीक्षकगण, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उप निरीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।