
chhindwara police
छिंदवाड़ा. जिला अस्पताल में उस समय हडक़ंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंचा तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री तथा मेडिक कॉलेज डीन डॉ अभय कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया तथा सुरक्षा संबंधित सुधार के कई निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की बाउंड्री वॉल टूटी मिली जिसमें तत्काल जाली लगाने व जल्द से जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ की कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई जिसकी व्यवस्था बनाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों व जिला अस्पताल प्रबंधन को पुलिस अधीक्षक व मेडिकल कॉलेज डीन ने दिए है।
जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी के साथ ही पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में समन्वय बनाने, रात्रि के समय गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों व जिला अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों के बीच समन्वय सोशल मीडिया के माध्यम से बनाने, महिला पुलिस अधिकारियों को समन्वय बनाते हुए सुरक्षा संबंधित कार्य करने, सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने, गायनिक वार्ड व लेवर रूम में अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा की गई। गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया है जिसमें कलेक्टर, एसपी के साथ ही मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल तथा अन्य विभागों के अधिकारी शामिल है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एपी सिंह, सिविल सर्जन डॉ नरेंद्र गुन्नाड़े, अस्पताल सहायक प्रबंधन उदय पराडकऱ, सीएसपी अजय राणा, कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी सहित अन्य उपस्थित थे।
Published on:
05 Sept 2024 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
