छिंदवाड़ा

अभी तक शुरू नहीं हुआ फसलों के नुकसान का सर्वे

क्षेत्र में अतिवृष्टि से किसानों की फ सलों को भारी नुकसान हुआ है। इस बार लागत भी निकलना मुश्किल है। प्रशासन ने अभी तक नुकसान का सर्वे तक शुरू नहीं कराया है।

less than 1 minute read
barish fasal

छिंदवाड़ा/मोहगांव. क्षेत्र में अतिवृष्टि से किसानों की फ सलों को भारी नुकसान हुआ है। इस बार लागत भी निकलना मुश्किल है। प्रशासन ने अभी तक नुकसान का सर्वे तक शुरू नहीं कराया है। बीते दिनों किसान तहसील कार्यालय भी पहुंचे पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मुंगनापार में अरविंद बागडे, बंडू बागडे, रफ ीक शेख सहित कई किसानों की फसलें अतिवृष्टि से खराब हो चुकी है। पहले से ही कर्ज था अब और बढ़ जाएगा। उनका कहना है कि समय पर फ सलों का सर्वे नहीं किया गया तो उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा।

अंडरपास में जल जमाव से आवागमन बाधित
परासिया. रामपुरी जाटाछापर बस्ती जाने वाले आम लोगों को इन दिनें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने यहां अंडरपास बनाया हैं, लेकिन इसमें पानी भरा होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों सहित पैदल चलने वालों को मुश्किल हो रही है। अंडरपास निर्माण के समय भी स्थानीय लोगों ने आपत्ति व्यक्त की थी ,लेकिन रेलवे अधिकारियो ने ध्यान नहीं दिया। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोडी सी बारिश में अंडरपास में पानी जमा हो जाता है। उपसरपंच रूपेश राय ने अधिकारियों से पानी निकासी की व्यवस्था बनाने की मांग की है।

राशन के लिए कटवा रहे चक्कर
सारंगबिहारी. यहां के लोगों ने सेवा सहकारी समिति में अव्यवस्था का आरोप लगाया है। सारंग बिहारी निवासी रज्जाक शाह ने बताया वह 15 दिन से राशन के लिए चक्कर लगा रहा है। पर राशन नहीं दिया जा रहा। साफ कहा जाता है - आपसे जो बने कर लो। अब सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई है। लोगों का कहना है कि मजदूर वर्ग के लोग मजदूरी छोड़ कर राशन के लिए आते हंै किंतु सरवर ठप है व अन्य बहाने बना कर राशन नहीं दिया जाता। लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

Published on:
26 Sept 2022 07:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर