
Teachers did not get salaries again
शिकायत
अध्यापकों को फिर नहीं मिला वेतन
छिंदी. तामिया विकासखंड के संकुल केन्द्र छिंदी में अध्यापकों को वेतन के लाले पड़े हुए है। इस संकुल केन्द्र के अंतर्गत 40 शाला आती है जिसमें करीब 100 से अधिक अध्यापकों द्वारा अध्यापन कार्य कराया जाता है। अध्यापकों ने बताया कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है जिसके कारण उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब अध्यापकों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने बताया कि हर माह समय पर वेतन नहीं मिलता, 2017 का एरियर भी नहीं मिला।
सहायक अध्यापक अली खान और नरेश बघेले ने बताया कि 2 माह हो गए पेमेंट नहीं डाल रहे है। इसके अलावा २०१७ का एरियर भी नहीं बना रहे। हर माह पेमेंट देरी से डालते हैं बाबू लापरवाह है। संकुल का बाबू है कहता है कि मेरी परीक्षा में डयूटी लगाई गई है बिल बाद में बनाए जाएंगे।
&छिंदी संकुल की ही नहीं पांच औऱ संकुल केंद्रों के शिक्षकों का वेतन नहीं हुआ हे। ट्रेजरी परासिया से छिंदवाड़ा चली गई इसलिए पेमेंट नहीं हो हुई है।
डीएस चौरसिया
संकुल प्राचार्य छिंदी
&इस महीने ट्रेजरी चेंज हो गई। इस कारण पैमेंट में देरी हुई। सबसे पहले बाबू से छिंदी संकुल का बिल बनवाकर शिक्षकों का पेमेंट एवं एरियस बनवाने कहती हूं।
कला उइके
बीईओ, विकासखंड तामिया
अतिथि शिक्षकों की बैठक पांच को
पांढुर्ना. मप्र अतिथि शिक्षकों को आवश्यक बैठक 5 फरवरी को रखी गई है। बैठक में अतिथि शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन करने पर चर्चा की जाएगी।
अतिथि शिक्षकों ने बताया कि उन्हें न्यूनतम मानदेय प्रदान किया जा रहा है। जबकि शिक्षकों से स्कूल के अलावा अन्य काम भी कराए जा रहे है। अतिथि शिक्षक इस समस्या को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके है उनकी मांगों को सरकार ने कभी गंभीरता से नहीं लिया है। अब परीक्षा की इस घड़ी में अतिथि शिक्षक हड़ताल करने का निर्णय ले रहे है।
60 लाख से बनेगी सड़क
परासिया . विकासखंड के पलटवाड़ा से तेंदूखेड़ा तक 60 लाख की लागत से लगभग सवा 2 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य ज्योति डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डेहरिया ने यह भी बताया कि मंडला से शंकरपुर एवं पायली से जुनापानी सड़क बनाने के लिए प्रक्रिया जारी है। इसी प्रकार पूर्व में लोहारीबांदरी, लोहांगी, नेहरिया से सिरगोरी कला तथा नेहरिया से सिरगोरा सड़क का काम शीघ्र शुरू कराने को लेकर उन्होंने विभाग को पत्र लिखा है। इन सडकों का निर्माण होने के बाद आवागमन में सुविधा होगी।
Published on:
4 Feb 2018, 5:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.