अचानक हुई झमाझम बारिश से बुधवार को कृषि उपज मंडी परिसर में रखा हजारों क्विंटल अनाज भीग गया। ज्यादातर ढेर शेड के बाहर ही थे। किसानों ने अपनी उपज को ढंकने का प्रयास तो किया, लेकिन तब तक काफी हिस्सा पानी से भीग चुका था। भीगी उपज देखकर ज्यादातर किसानों की आंखें भी भीग गईं।