उमरेठ थाना क्षेत्र के शीलादेही गांव में शनिवार रात चोर एक मकान से नकदी व जेवरात चुरा ले गए। जबकि नागलवाड़ी में जाग जाने पर चोरों को भागना पड़ा। जानकारी के अनुसार चोर शीलादेही में अरुण पिता टीकाराम बिंझारे के मकान से 30 हजार रुपए व जेवर ले गए।
छिंदवाड़ा/नागलवाड़ी. उमरेठ थाना क्षेत्र के शीलादेही गांव में शनिवार रात चोर एक मकान से नकदी व जेवरात चुरा ले गए। जबकि नागलवाड़ी में जाग जाने पर चोरों को भागना पड़ा। जानकारी के अनुसार चोर शीलादेही में अरुण पिता टीकाराम बिंझारे के मकान से 30 हजार रुपए व जेवर ले गए। अरुण ने बताया कि वह रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। छोटे भाई अरुण ने सुबह चोरी का पता लगने पर जानकारी दी। उमरेठ थाना को अवगत कराया। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। वहीं नागलवाड़ी में चोरों ने दिनेश पिता बालचंद मर्रापे के घर का ताला तोडऩे की कोशिश की। अर्जुन मर्रापे ने बताया सुबह 4.22 बजे में ताला तोडऩे की आवाज सुनी। देखा तो एक शख्स गाड़ी पर था और दो दरवाजे का ताला तोड़ रहे थे। वह चोरों की तरफ दौड़ा एक किमी तक पीछा भी किया, लेकिन वे भाग निकले।
सूचना मिलते ही उमरेठ थाना प्रभारी तरुण मरकाम दोनों घटनास्थलों पर पहुंचे। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।