
jila asptaal
छिंदवाड़ा. दिन में गर्मी का एहसास व शाम के बाद ठंड का एहसास लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। बदलते मौसम में संक्रमण के सक्रिय होने से सर्दी जुकाम, वायरल बुखार व डायरिया के लक्षण देखे जा रहे है, जिसमें बच्चे व बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। जिला अस्पताल की ओपीडी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। मौसम में परिवर्तन के साथ ही देखा जा रहा है कि दिन में तापमान ज्यादा रहता है लेकिन शाम के बाद ठंड का एहसास होता है तथा रात व सुबह तेज ठंड दर्ज की जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में जब परिवर्तन होता है तो ऐसा ही मौसम होता है इस दौरान गर्मी व ठंड का एहसास होता है जो शरीर पर विपरीत प्रभाव डालता है।
वर्तमान में संक्रमण का असर एक सप्ताह तक देखने को मिल रहा है। बुजुर्गों के साथ ही बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, शाम के बाद बच्चों को फुुलकपड़े पहनने की आवश्यकता है, सर्दी जुकाम होने पर डॉक्टर की सलाह जरुर लेनी चाहिए। संक्रमण के कारण पेटदर्द व बदन दर्द की समस्या भी देखने को मिल रही है। कुछ दिनों तक सर्दी व बुखार होने पर डॉक्टर का परामर्श लेना चाहिए।
मकर सक्रांति के बाद ठंड का असर कम देखने को मिलता है लेकिन हवाओं की दिशा बदलने के कारण ही ज्यादातर मौसम में बदलाव देखा जाता है। बादलों के रहने के दौरान गर्मी महसूस होती है वहीं बादलों के हटते ही हवाओं के तेज चलने से ठंड का एहसास होने लगता है। जिले का मौसम हवाओं की दिशा व गति तय करता है।
पंजीयन ओपीडी आईपीडी
01 फरवरी 256 115
02 फरवरी 1141 204
03 फरवरी 1259 302
04 फरवरी 1095 212
05 फरवरी 1254 245
मौसम में बदलाव के कारण सर्दी जुकाम के साथ ही वायरल के लक्षण देखने को मिल रहे है। बच्चों के साथ ही बजुर्गों में भी सर्दी जुकाम वर्तमान में देखा जा रहा है। डॉक्टर की सलाह के बाद मरीज जल्दी ठीक हो रहे है। दिन में गर्मी व शाम के बाद अचानक ठंड बढ़ जाती है यह मौसम परिवर्तन का असर होता है जो आगे चलकर सामान्य हो जाता है।
Updated on:
06 Feb 2026 12:04 pm
Published on:
06 Feb 2026 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
