छिंदवाड़ा. सौंसर के कांग्रेस विधायक विजय चौरे मंगलवार को अचानक पीपीइ किट पहनकर सौंसर अस्पताल के कोरोना वार्ड में पहुंचे। उन्होंने यहां संक्रमितों को दी जा रही सुविधाओं के साथ ही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते कदम से हर चौथा व्यक्ति आहत है। इस विपरित समय से निपटने के लिए कांग्रेस के विधायक हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सौंसर विधायक विजय चौरे करीब एक माह से निरंतर कोरोना संक्रमण में हर दिन 18-18 घंटे लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विधायक चौरे पीपीइ किट पहनकर सीधे वार्ड में पहुंचे। मरीजों का हालचालक पूछा और कुछ मरीजों ने ऑक्सीजन समाप्त होने की शिकायत भी विधायक से की, तो किसी ने इंजेक्शन और दवा न मिलने का हवाला दिया। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारी और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि तत्काल व्यवस्था बनाएं।