
Yield will increase if cultivated by Vedic method
छिन्दवाड़ा/तिगांव. रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। वैदिक पद्धति से खेती को फि र से समृद्ध बनाया जा सकता है। प्राकृतिक तरीकों से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ाई जा सकती है। कम लागत में उच्च गुणवत्ता का उत्पादन वैदिक विधि से प्राप्त किया जा सकता है। यह कहना है वैदिक पद्धति से खेती करने के प्रचार प्रसार में जुटे किसान जनक राम मुखेकर का। वे तिगांव में श्री संत मुकाबाबा सभागृह में आयोजित वैदिक किसान सभा में वैदिक पद्धति से खेती के बारे में जानकारी दे रहे थे। मुखेकर ने बताया कि रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। वैदिक पद्धति से खेती को फि र से समृद्ध बनाया जा सकता है। उन्होंने सॉईल चार्जर टेक्नालाजी से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ाने की जानकारी देते हुए कहा कि कम लागत में उच्च गुणवत्ता का उत्पादन इस विधि से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को रासायानिक खादों से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि कम लागत में उच्च क्षमता का उत्पादन लेने और ऊंची इम्युनिटी बनाए रखना वैदिक खेती का मुख्य लक्ष्य है। खेती में हाइब्रिड किस्म के स्थान पर देसी किस्म को अपनाया जाए। जनक राम ने परंपरागत तरीके के पशुपालन के लाभों से अवगत कराया। इस मौके पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भीमराव वालके, तीगांव सरपंच उषा कुमरे, कृषि सभापति जितेन्द्र गोलाईत, आयोजक मंगलेश भुते, पंकज देवते और किसान मौजूद थे। नगर के वार्ड 5 के रहवासियों ने पार्षद राजकुमार बरकड़े और वार्ड 11 के पार्षद राजेश अहिरवार के साथ सीएमओ शशांक आर्मो को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया है कि निर्धारित समय पर नल नहीं आ रहे हैं। वार्ड में नालियां टूट चुकी है। नई नालियों का निर्माण किया जाए। मोक्ष धाम में चेकर्स टाइल्स लगाकर पानी की टंकी , श्रद्धांजलि भवन बनवाया जाए। इस दौरान असंगठित कामगार कांग्रेस अध्यक्ष बबलू डेहरिया होलु बर्मा ,महिला कांग्रेस की सपना भलावी व नागरिक मौजूद थे।
Published on:
21 Sept 2022 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
